देश

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले IED ब्लास्ट, नारायणपुर में नक्सली हमले में एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में हुए IED ब्लास्ट में एक जवान के शहीद होने की खबर आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में यह ब्लास्ट हुआ है. वहीं इस घटना में एक जवान के घायल होने की भी खबर है. आज छत्तीसगढ़ में नए मनोनीत मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करने वाले हैं. जिसके समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेता और केंद्रीय मंत्री रायपुर पहुंचने वाले हैं.

नक्सलियों ने किया था हमला

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के आमदई खदान में नक्सलियों ने ये हमला किया. इसके लिए नक्सलियों ने यहां पर पहले से ही IED प्लांट किया था. IED की चपेट में आने से CAF 9वीं बीएन बटालियन के जवान कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गए. वहीं इस घटना में आरक्षक विनय कुमार घायल हुए हैं. जिले के SP पुष्कर शर्मा ने इस नक्सली हमले की पुष्टि की है.

इस नक्सली हमले में शहीद कमेलश साहू जांजगीर चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाले थे. वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बारे में बताते हुए बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने जानकारी दी कि नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर क्षेत्र अंतर्गत अमदाई खदान में सोमवार को लगभग 11:00 बजे नक्सलियों ने IED विस्फोट और फायरिंग की. हमले के जवाब में सुरक्षा बलों द्वारा भी फायरिंग की गई. नक्सलियों के इस हमले में CAF के 9वीं वाहिनी के जवान आरक्षक कमलेश कुमार शहीद हो गए. वहीं एक जवान आरक्षक विनय कुमार को हल्की चोट आई है. चोट लगने के बाद उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है. आसपास के इलाकों में पुलिस बल, DRG और ITBP द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Badaun News : पोस्टमार्टम के दौरान महिला की आंखें निकालने वाले चिकित्सकों पर FIR दर्ज, DM की जांच में हुई पुष्टि

कुछ दिनों पहले भी हुआ था IED ब्लास्ट 

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नक्सलियों ने सुकमा जिले में एक IED ब्लास्ट किया था. इस धमाके में भी दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे. सुरक्षाकर्मियों की एक ज्वाइंट टीम चल रहे सड़क निर्माण कार्य की सिक्योरिटी के लिए गश्त कर रही थी. उसी दौरान किस्ताराम पुलिस थाना क्षेत्र में यह धमाका हुआ.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

17 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

45 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

56 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago