मनोरंजन

Mannara Chopra ने Munawar Faruqui को किया ‘KISS’? अनकंफर्टेबल हुए कॉमेडियन

Bigg Boss 17 Mannara Chopra Kiss Munawar Faruqui: इन दिनों सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस खूब चर्चा बटोर रहा है. शो के ग्रैंड फिनाले में भी अब कुछ ही समय बाकी है, जिसके बाद फैंस को उनका बिग बॉस 17 का विनर मिल जाएगा. जी हां शो का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होने वाला है. इस समय घर में टॉप 5 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं. घर में अभी अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) , मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui), और अरुण माशेट्टी (Arun Mashetti) के नाम शामिल हैं. ऐसे में शो के लेटेस्ट एपिसोड में मुनव्वर ने अंकिता के सामने मन्नारा को एक बड़ा ही हैरान कर देना वाला खुलासा कर दिया है.

शो में मन्नारा चोपड़ा ने किया था मुनव्वर को किस? (Bigg Boss 17 Mannara Chopra Kiss Munawar Faruqui)

दरअसल, शो के लेटेस्ट एपिसोड में मुनव्वर फारूकी अंकिता लोखंडे से बात करते हुए दिखाई दिए. दोनों के बीच हो रही बातचीत के दौरान मुनव्वर और अंकिता के बीच मन्नारा चोपड़ा को बात हुई, जिसमें मुनव्वर ने अंकिता से कहा कि मन्नारा ने दिवाली की रात उन्हें किस किया था. इस दौरान मुनव्वर ने अपने गालों पर हाथ रखते हुए अंकिता को इशारा किया कि यहां पर किस किया था. अंकिता ने मुनव्वर से पूछा कि उन्होंने तो नहीं देखा इस पर कॉमेडियन कहते हैं कि इस बारे में उन्होंने किसी को नहीं बताया था.

यह भी पढ़ें : इन देशों में ‘फाइटर’ हुई बैन, दीपिका-ऋतिक के फैंस हुए मायूस, कारण कहीं पाकिस्तान की फजीहत तो नहीं?

किस करने के बाद अनकंफर्टेबल हो गए थे मुनव्वर (Bigg Boss 17 Mannara Chopra Kiss Munawar Faruqui)

बता दें पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनव्वर ने कहा था कि वो उस समय अनकंफर्टेबल हो गए थे. उन्होंने कहा कि उस दिन वो सोफे पर बैठे थे, तो मन्नारा ने कहा कि डांस अच्छा था और कहा कि उन्हें डांस करते हुए मजा आया. इस बातचीत के दौरान मुनव्वर ने बताया की वो अनकंफर्टेबल फील कर रहे थे. इसके आगे कॉमेडियन ने बताया कि किस करने के बाद मन्नारा ने उनके गाल पौंछ भी दिए. साथ ही जब मन्नारा को लगा कि वो इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे तो बाद में मुनव्वर को खड़ूस भी कहा.

Uma Sharma

Recent Posts

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

13 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

22 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

45 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

53 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

55 minutes ago