मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो X)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के जरिए एक मंच पर आए विपक्षी दलों में फूट शुरू हो गई है. सीट शेयरिंग और संयोजक को लेकर जहां अभी तक सहमति नहीं बनी है, तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए इंडिया अलायंस को तगड़ा झटका दे दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी (टीएमसी) गठबंधन में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी. ममता बनर्जी ने गठबंधन पर आरोप लगाया है कि उनके सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया गया.
तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने अपने इस ऐलान के साथ ही इंडिया अलायंस को बड़ा झटका दिया है. जिसके बाद अब गठबंधन के भविष्य पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं. ममता बनर्जी ने इस घोषणा के साथ ही एकला चलो का नारा दे दिया है.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election-2024: इस काम के लिए नीतीश ने पीएम मोदी को कहा ‘धन्यवाद’, अटकलें तेज
ममता बनर्जी की ओर से दिए गए इस बयान में, गठबंधन में उनकी की गई उपेक्षा को लेकर दर्द भी दिखाई दिया. उन्होंने कहा कि “गठबंधन को जो मैंने सुझाव दिए थे, उन्हें खारिज कर दिया गया. इन सबके बाद हमने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.”
ममता बनर्जी ने इस दौरान राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि ” वह पश्चिम बंगाल में यात्रा करने जा रहे हैं, इसकी जानकारी शिष्टाचार के नाते भी मुझे नहीं दी गई. इसके अलावा इस यात्रा को लेकर किसी भी तरह की चर्चा भी नहीं की गई. जो पूरी तरह से गलत है.
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के 28 दलों ने मिलकर इंडिया गठबंधन के मंच पर खड़े हुए थे. विपक्ष इसी मंच से एकजुट होकर एनडीए की मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का सपना देख रहा है, लेकिन इंडिया अलायंस में शामिल नेताओं के बयानों में हमेशा विरोधाभास नजर आता रहा है. किसी भी मुद्दे पर गठबंधन में शामिल दल सहमत होते नहीं दिखाई दिए हैं. ऐसे में अब ममता बनर्जी का अलग हो जाना भी गठबंधन के सियासी भविष्य पर तलवार लटक गई है.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Cabinet MSP Hike: पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों को बड़ी सौगात मिली…
Flydubai Flight FZ1073 Emergency: बुधवार को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई…
INDIA Bloc Meeting Highlights: बुधवार को दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक हुई. मल्लिकार्जुन…
India Vs West Indies ODI: जॉन कैंपबेल, कप्तान शाई होप और आमिर जंगू की शतकीय…
FIRST SPRING CENSUS OF INDIA: मोदी सरकार ने देश में पहली बार प्राकृतिक झरनों (Springs)…
Israel Plane Hijack: इजराइल के विमान हाईजैक की खबर में अब एक चौंकाने वाला मोड़…