देश

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहमदनगर में भीषण हादसा, बस ने ट्रैक्टर और कार में मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये हादसा उस वक्त हुआ जब महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की बस ने एक गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

ट्रैक्टर में बस ने मारी टक्कर

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना देर रात करीब ढाई बजे पारनेर तहसील में अहमदनगर-कल्याण रोड पर धवलीपुरी फाटा के पास हुई. उन्होंने बताया कि गन्ना ले जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया था और उससे गन्ने उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर लाया गया था.

छह लोगों की मौके पर हुई मौत

पारनेर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक कार का ड्राइवर भी वाहन रोक कर सामान उतारने के काम में लोगों की मदद कर रहा था। इसी दौरान जैसे ही ट्रैक्टर सड़क पर मुड़ा, वहां विपरीत दिशा से आ रही राज्य परिवहन की एक बस ने ट्रैक्टर और कार को टक्कर मार दी. हादसे में कुछ मजदूरों सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

यूपी के बिजनौर में पुल से नदी में गिरी कार

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक तेज रफ्तार कार अफजलगढ़ थाना इलाके के हरेवली बैराज पुल से नदी में गिर गई है. इस कार में5 लोग सवार थे, जिसमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक शख्स को पुलिस ने स्थानीय लोगों मदद से रेस्क्यू कर बचा लिया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Bijnor Accident: अनियंत्रित होकर नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच में से चार की मौत, घायल ने शीशा तोड़कर मांगी मदद

नदी में डूबने से 4 लोगों की मौके पर मौत

घटना के सम्बंध में पुलिस ने बताया कि कार में सिकंदर, खुर्शीद, राशिद, फैसल और महरुफ सवार थे. घटना में चार की मौत हो गई थी. तो वहीं घायल सिकंदर ने कार का शीशा तोड़ कर कार के ऊपर आकर चीख कर लोगों से मदद की गुहार लगाई थी. इस पर आवाज सुनकर हरेवाली बैराज पर मौजूद सुरक्षाकर्मी पहुंच गए. इसके बाद युवक का रेस्क्यू किया गया और अन्य लोगों के शव निकाले गए. घायल युवक का इलाज जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

17 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

45 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

56 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago