मनोरंजन

Bigg Boss 17: Mannara Chopra की इन 5 आदतों पर फैंस हैं फिदा, फ्लावर और फायर से किया कम्पेयर

Bigg Boss 17: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का पहला वीकेंड है. इस बार होस्ट सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं. हम बात कर रहे हैं शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा कि, वो ग्रैंड प्रीमियर पर स्टेज पर आईं तो कई लोगों ने कहा कि वो मुंह बना-बनाकर क्यों बात कर रही है! उस समय लोगों को उनकी पर्सनैलिटी समझ नहीं आई, लेकिन अब एक हफ्ते के बाद मन्नारा चोपड़ा ने अपनी अदांओं से लोगों को घायल कर दिया है. खासतौर से जब उन्होंने बीते एपिसोड में कहा कि वो अपनी पहचान बनाने आई हैं, वो चाहती हैं कि लोग उन्हें उनकी वजह से जानें, ना कि उनके परिवार के कारण. मालूम हो कि मन्नारा, चोपड़ा परिवार से बिलॉन्ग करती हैं. प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा उनकी कजिन हैं.

Mannara Chopra का अंदाज

बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो मन्नारा चोपड़ा ने बॉलीवुड के अलावा साउथ मूवीज में काफी काम किया है. अब इन दिनों वो ‘बिग बॉस 17’ में हर किसी का दिल जीतते नजर आ रही हैं. मन्नारा के कई अदाओं पर लोग फिदा हैं. आइये आपको ऐसी 5 बातें गिनवाते हैं, जिनसे आप भी सहमत होंगे.

जिस दिन से ‘बिग बॉस 17’ शुरू हुआ है, उसी दिन से हर कंटेस्टेंट्स अपने आप को दिखाने के लिए कुछ ना कुछ कर रहा हैं. कुछ लोग तो बहुत गलत भी कर रहे हैं. लेकिन मन्नारा वैसी कंटेस्टेंट नहीं हैं. फालतू की बातें करके या फालतू का ड्रामा क्रिएट करके वो खुद को दिखाने में यकीन नहीं रखती हैं. इसके अलावा सामने वाला चाहे उनसे जितने गुस्से में बात करे, वो प्यार से ही जवाब देती हैं.

सबसे अलग हैं मन्नारा चोपड़ा

मन्नारा की सबसे अच्छी बात ये है कि वे अपनी बात रखने से भी पीछे नहीं हटती हैं. वो जल्दी ऊंची आवाज में बात नहीं करतीं, लेकिन उनकी आवाज में दम होता है. जिसको भी जवाब देती हैं, करारा जवाब देती हैं. बिना वजह किसी भी बात का बुरा नहीं मानती हैं. उनकी ये बात लोगों को बहुत पसंद आ रही है.

पूरे घर में फालतू के मुद्दे पर बहस हो रही होती है, सारे कंटेस्टेंट्स भिड़ जाते हैं, पर मन्नारा कभी उस लड़ाई में अपने हाथ नहीं सेंकती हैं. क्योंकि उन्हें भी पता है कि सिर्फ कैमरे में दिखने के लिए बाकी के सदस्य ऐसा कर रहे हैं. वो बिना वजह किसी भी फालतू के मुद्दे में नहीं घुसती हैं. उनकी यही खासियत पर जनता दिल हार बैठी है.

जैसा कि मुनव्वर फारूकी खुद कहते हैं कि मन्नारा बहुत भोली है. वैसे ही दर्शकों को भी लगता है. वो सच बोलती हैं. अपने दिल में किसी तरह की नफरत नहीं पालती हैं. किसी से लड़ाई होती भी है तो उसे कुछ ही मिनटों में भूल भी जाती हैं और उस बंदे या बंदी को माफ भी कर देती हैं.

फैंस को मन्नारा की सबसे अच्छी बात ये लगती है कि उन्होंने इतने दिनों किसी को नहीं जताया कि वो प्रियंका चोपड़ा या परिणीति चोपड़ा की कजिन हैं. कभी ये रौब नहीं झाड़ा कि वो फिल्मों में काम करती हैं, एक्ट्रेस वाले नखरे नहीं दिखाए, कभी अपनी बड़ाई नहीं की, वो खुद कहती हैं कि वो अपनी पहचान खुद बनाना चाहती हैं और यही बात उन्हें मन्नारा चोपड़ा बनाती है.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago