देश

MP Election 2023: “दूसरे धर्म पर बोलेंगे तो सर तन से जुदा हो जाएगा”, नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं. इसके साथ ही नेता एकदूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में राज्य के गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी दूसरे धर्म पर सवाल क्यों नहीं उठाते हैं? हमारी जनगणना की बात करते हैं. दूसरों की क्यों नहीं करते हैं? अगर दूसरों की बात करेंगे तो सर तन से जुदा हो जाएगा.

राहुल गांधी पर नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा शिवपुरी के पिछोर में आयोजित हुए ब्राह्मण सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजस्थान गए तो वहां पर हिंदुत्व पर सवाल खड़े किए. इसलिए उनसे पूछना चाहता हूं कि वे दूसरे धर्म पर सवाल क्यों नहीं उठाते हैं. मिश्रा ने आगे कहा कि ” राहुल गांधी हमारी जनगणना की बात करते हैं. हमारी कैटेगरी क्या है? जातियों के अंदर उपजातियां कौन-कौन सी है पूछते हैं? अगर दूसरे धर्म की बात करेंगे तो सर तन से जुदा हो जाएगा.”

विपक्ष देश को तोड़ना चाहता है- मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उदयनिधि एक घटिया गठबंघन का व्यक्ति हैय वह बोलता है कि सनातन धरम डेंगू-मच्छर है. आखिर ये सारे हमले सिर्फ हिंदू धर्म पर ही क्यों किए जा रहे हैं? आप लोग विचार कीजिए तो एक तरफ वह दल है जो देश को तोड़कर जातियों में बांटना चाहता है. यह मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाकर उन्हें संगठित रखना चाहता है. उन्होंने कहा कि आप लोग सिर्फ कमल के फूल को देखिए, अगर आधी रात को भी आवाज देंगे तो आपके लिए खड़ा मिलूंगा.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जनता किसे बनाना चाहती है सीएम? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

“अपने बेटों को सेट करने की चिंता”

उन्होंने परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह को जनता से कुछ लेना-देना नहीं है. उन्हें सिर्फ अपने बेटों के भविष्य की चिंता है. उन्हें सेट करना चाहते हैं. अगर देश के बारे में कोई सोचता है तो वह सिर्फ नरेंद्र मोदी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

12 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

18 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

37 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

40 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

54 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

59 minutes ago