मनोरंजन

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में आयशा खान की एंट्री से मुनव्वर फारुखी के उड़े होश! देखें जबरदस्त प्रोमो

Bigg Boss 17: शो बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुखी की गर्लफ्रेंड आयशा खान की धामकेदार एंट्री हो गई है. नए प्रोमो में आयशा खान को देखकर मुनव्वर फारुखी के होश उड़ गए. वहीं आयशा और मुनव्वर का आमना-सामान हुआ और उनकी बातें सुनकर मन्नारा चोपड़ा के होश ही उड़ गए. जिस तरह से आयशा ने बैक-टू-बैक सवाल पूछे और सभी पर मुनव्वर हामी भरते दिखे, उससे तो साफ लगता है कि कुछ तो गड़बड़ है.

दरअसल, बीते कुछ दिन से आयशा खान का नाम चर्चा में बना हुआ है. पहले उनका एक इंटरव्यू वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने मुनव्वर के बारे में कई दावे किए थे. उसके बाद उनका एक इंट्रो वीडियो रिलीज हुआ, जिसमें भी वह कंटेस्टेंट के बारे में काफी संगीन आरोप लगाती नजर आ रही थीं. वहीं, अब फाइनली उनकी और मुन्ना की मुलाकात हो गई है, जो बेहद दिलचस्प है.

आयशा को देख मुनव्वर के उड़े होश

प्रोमो में बिग बॉस मुनव्वर को आर्काइव रूम में बुलाते हैं. वहां, उनसे कहते है, ‘मुनव्वर बाहरी दुनिया में कई ऐसे शख्स हैं, जो आपको नॉन कमिटल होने का टैग दे रहे हैं. चलिए आपको मिलवा ही देते हैं.’ इसके बाद आयशा खान आती हैं, जिनको देख पहले मुनव्वर के चेहरे की हवाइयां उड़ जाती हैं. इसके बाद वह उनसे दुआ-सलाम करते हैं और हाथ पकड़कर बाहर ले जाने के लिए अपना हाथ आगे करते हैं लेकिन आयशा इनकार कर देती हैं.

आयशा का ब्रेसलेट पहनते हैं मुनव्वर

आयशा खान आते ही कहती हैं कि बताइए आपने इतना याद किया कि मुझे आना पड़ा. तो मुनव्वर ने कहा कि उन्होंने उनको याद तो नहीं किया. फिर आयशा बोलीं कि अच्छा आपने मेरा दिया ब्रेसलेट पहना था तो मुझे लगा. मुनव्वर ने जवाब दिया कि वो बहुत सारी जूलरी लेकर आए थे तो उसमें वो भी था. तो आयशा ने कहा कि अच्छा आपने बहुत सारे लोगों के ब्रेसलेट लिए होंगे तो उसमें से एक मेरा भी होगा. मुनव्वर बोले कि आप मुझे ताने मार सकती हैं.

मुनव्वर ने किया था प्रपोज

आयशा ने पूछा कि आप एक साथ दो लड़की नहीं डेट कर रहे थे? तो मुनव्वर उन्हें रोकते हैं लेकिन वह रुकती नहीं. फिर से पूछती हैं कि क्या आपने कभी ये नहीं कहा कि आफ मुझसे प्यार करते हैं. आई लव यू नहीं बोला? तो मुनव्वर ने कहा कि उन्होंने कहा है ऐसा. फिर आयशा बोलती हैं कि अगर उनकी और नाजिला की बात होती तो वो सुन लेतीं लेकिन इसमें दूसरी महिलाएं भी शामिल हैं. ये सब मन्नारा सुनकर शॉक्ड हो जाती हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago