दाऊद इब्राहिम
Dawood Ibrahim Hospitalised: सोशल मीडिया पर एक खबर सुबह से ही तेजी से वायरल हो रही थी कि मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया है और वह अस्पताल में भर्ती है. लेकिन अब खबर आ रही है कि अस्पताल में उसने आखिरी सांसे लेते हुए दम तोड़ दिया है. हालांकि, भारत एक्सप्रेस इस खबर की पुष्टि नहीं करता, लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह की खबर तेजी से वायरल हो रही है. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा कहा जा रहा है कि पाकिस्तान इस खबर को दबाना चाहता है, जिस वजह से वहां पर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है.
सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स द्वारा इस बात का दावा किया जा रहा था कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया है. ऐसे में किसी अनजान शख्स द्वारा जहर दिए जाने के बाद उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया तो यह भी जा रहा था कि कराची के जिस अस्पताल में दाऊद का इलाज किया जा रहा था वहां की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई थी. अस्पताल की उस मंजिल पर केवल दाऊद का इलाज किया जा रहा था. वहीं अब उसके मरने की खबर आ रही है.
पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर वायरल होने के बाद इंटरनेट का सर्वर डाउन है. कराची, लाहौर, इस्लामाबाद में इंटरनेट सेवाएं ठप हो चुकी हैं. वहीं कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी नहीं चल रहे हैं. पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने एक वीडियो में सोशल मीडिया पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर चल रही इन चर्चाओं के बारे में पुष्टि की थी.
लंबें समय से दाऊद पाकिस्तान में
सूत्रों के अनुसार, बहुत दिनों से दाउद के पाकिस्तान में होने की खबर है. वहीं पाकिस्तान इस बात को नकारते आया है. बावजूद इसके की भारत ने इसके खिलाफ कई बार सबूत दिए हैं. दाऊद इब्राहिम का लंबा क्रिमिनल रिकार्ड रहा है.
1993 के बम धमाकों का मास्टरमाइंड
1993 के मुबई के बम धमाके में दाऊद का हाथ होने की बात कही जाती है. भारत की जांच एजेंसियों को लंबे समय से उसकी तलाश है. मुंबई बम धमाके में करीब 250 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं भारत के इस भगोड़े क्रिमिनल के संबंध अल कायदा और लश्कर से भी बताए जाते हैं.
पुलिस वाले का बेटा बना अंडरवर्ल्ड डॉन
एक पुलिसवाले का बेटे के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन बनने की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है. बचपन में ही गलत संगत में पड़ने के बाद उसने चोरी, तस्करी और लूट पाट करना शुरु कर दिया था. इसी दौरान वह कुख्यात डॉन करीम लाला गैंग के साथ जुड़ गया. इसके बाद तो वह जरायम की दुनिया में घुसता ही गया. फिरौती. पैसे की उगाही, सट्टेबाजी, बॉलीवुड से धन उगाही, फिल्मों की फाइनेंसिंग और तमाम दो नबंर के कामों में धीरे-धीरे उसकी बादशाहत होते गई. यहां तक की रियल एस्टेट और हवाला के कारोबार में भी इसका हाथ रहा.
इसे भी पढ़ें: US President Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले से कार की टक्कर के बाद मचा हडकंप
डॉन के भाई की हुई थी हत्या
बात साल 1981 की है जब दाऊद के भाई साबिर इब्राहिम कासकर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से ही दाऊद क्राइम की दुनिया में उतरता चला गया. वहीं दाऊद इब्राहिम साल 1986 में भारत छोड़ चुका था. लेकिन उसके गुर्गे मुंबई में उसका काम करते रहे. वहीं 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों के पीछे उसे मास्टर माइंड बताया गया था.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…