मनोरंजन

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने तोड़ा बिग बॉस के घर का नियम, क्या होगा बड़ा एक्शन?

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 को शुरू हुए काफी दिन हो गया है. लेकिन बिग बॉस के घर में हर दिन एक नई जंग होते नजर आ रही रही है. शो में अंकिता लोखंडे अपना गेम शानदार तरीके से प्ले कर रही हैं. हाल ही में आए प्रोमो में एक चौंकाने वाली बात दिखाई गई है. प्रोमो में दिखाया गया है कि मुनव्वर फारुकी और घर के सदस्यों के सामने एक बड़ा खुलासा होता है. बिग बॉस मुनव्वर को आर्काइव रूम में बुलाते हैं और उन्हें अंकिता का डॉक्टरों के साथ बातचीत का एक ऑडियो सुनाते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में बिग बॉस सीजन 17 के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में ये दिखाया गया कि अंकिता लोखंडे की तबीयत अचानक से खराब हो जाती है. जिसकी वजह से डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल के लिए बिग बॉस के घर में एंट्री लेती है. लेकिन इस दौरान अंकिता ने कुछ ऐसा कर दिया है, जो उनके बिग बॉस 17 से बाहर होने की वजह बन सकता है. दरअसल अंकिता लोखंडे डॉक्टर्स की टीम से बिग बॉस के घर से बाहर के हाल चाल को पूछ रही हैं. इस बात की जानकारी बिग बॉस ने घर के नए कैप्टन सिर्फ मुनव्वर फारुकी को देते हैं.

बिग बॉस ने मुनव्वर को सुनाई क्लिप

बिग बॉस मुनव्वर को जो हाल ही में घर के कैप्टन बने हैं उन्हें आर्काइव रूम में बुलाते हैं और अंकिता की डॉक्टरों के साथ बातचीत की एक ऑडियो सुनाते हैं. बिग बॉस मुनव्वर से कहते हैं, ‘मैं आपको एक ऑडियो क्लिप सुनाऊंगा, यह ऐसी क्लिप है जिसे न तो दर्शकों ने और न ही घर के सदस्यों ने सुना है.’ मुनव्वर पूरी क्लिप सुनते हैं. इसके बाद बिग बॉस मुनव्वर से पूछते हैं कि क्या उन्हें लगता है कि यह फीडबैक लेना है. जिसपर मुनव्वर कहते हैं, ‘बिल्कुल नहीं, यह पूरी तरह से इन्फॉर्मेशन को इधर-उधर करना था.’ इसके बाद बिग बॉस ने पूछा, ‘अगर किसी को कोई खास सेवा मिल रही है तो क्या आपको लगता है कि अंकिता इसका गलत फायदा उठा रही हैं?’ मुनव्वर ने कहा, ‘हां, बिग बॉस. मुझे लगता है कि यह गलत है और इसकी इजाजत नहीं दी जानी चाहिए.’

मुनव्वर ने अंकिता की लगाई क्लास

वहीं दूसरे प्रोमो में मुनव्वर सबको लिविंग एरिया में बुलाकर कहते हैं कि विकी भाई, अंकिता लोखंडे आपके लिए जो भी आते हैं मेडिकल के लिए आप उनसे कुछ और बातें नहीं कर सकते. ये मेरे लिए भी अनफेयर है? अंकिता पूछती हैं कि क्या बात की मैंने. मुनव्वर कहते हैं मैंने सुना है तभी बोल रहा हूं. हालांकि मुनव्वर सजा क्या देंगे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है.

अंकिता रोने लगीं

वहीं अभिषेक बोलते हैं कि मुझे दिखाया नहीं गया कि क्या बात है तो मैं विश्वास नहीं करता. वहीं बाकी भी कहते हैं कि ये अनफेयर है. अंकिता फिर फूट-फूटकर रोने लगती हैं और विकी उन्हें शांत करवाते हैं. अब देखते हैं कि आज के एपिसोड में मुनव्वर उन्हें क्या सजा सुनाते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

प्लेन में ही धर लिए गए Abhijeet Dipke, दिल्ली उतरते ही हिरासत में CJP के तीनों बड़े नेता; छावनी में बदला जंतर-मंतर

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर आ रहे…

10 minutes ago

बिहार के दो बड़े बैंकों में सेंध! SBI में फर्जी ओवरड्राफ्ट और PNB में ठगी से मचा हड़कंप

बिहार में बैंकिंग धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं. गया की SBI शाखा में…

11 minutes ago

9 दिनों में ₹60,000 करोड़ स्वाहा! 4 लाख करोड़ निकाल चुके FIIs, क्या घरेलू निवेशक बचा पाएंगे मार्केट?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की…

19 minutes ago

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नाम

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…

30 minutes ago

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

46 minutes ago