दुनिया

China: अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बौखलाया चीन, लद्दाख की सीमा पर फिर जताया अपना अधिकार

China on Article 370: जम्मू कश्मीर में धारा 370 को बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पाकिस्तान तो बौखलाया ही हुआ है. वहीं अब चीन को भी मर्ची लगना शुरू हो गई है. चीन ने एक बार फिर से लद्दाख पर अपना दावा किया है. इसके साथ ही चीन ने भारतीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि इससे तथ्य नहीं बदल जाएंगे. उसने कहा कि भारत-चीन सीमा के पश्चिमी इलाके पर हमारा अधिकार है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन ने कभी भी तथाकथित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मान्यता नहीं दी है. यह भारत का एकतरफा और गैर-कानूनी फैसला है.

चीनी प्रवक्ता माओ ने आगे कहा कि भारत की अदालत के फैसले से तथ्य नहीं बदल जाएंगे. हम लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर नहीं मानते हैं. पश्चिमी इलाके पर हमारा अधिकार है.

इस्लामी सहयोग संगठन को भी लगी मर्ची

चीन के अलावा मुस्लिम देशों की इस्लामी सहयोग संगठन ने भी भारतीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आपत्ति जतायी है. उन्होंने भी भारत की शीर्ष अदालत को मानने से इंकार कर दिया. संगठन ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ हैं. भारत ने अंतरराष्ट्रीय तौर पर विवादित इलाके में बदलाव किया है. वहीं भारत सरकार ने भी ओआईसी संगठन के बयान की कड़ी आलोचना की है. भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओआईसी ये सब आतंक को बढ़ावा देने वाले देश के कहने पर चल रहा है, इसलिए ओआईसी की कार्रवाई संदिग्ध हो जाती है. निश्चित तौर पर भारत ने बिना लिए पाकिस्तान पर हमला बोला है.

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक पर लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष के 14 सांसद शीतकालीन सत्र से निलंबित

वहीं पाकिस्तान ने भी सुप्रीम के फैसले के बाद अपनी जुबान पर लगाम लगा लिया था. पाकिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री जलिल अब्बास जिलानी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून भारत के फैसले को मान्यता नहीं देती है. ये एक तरफा फैसला है और कानूनी तौर पर सटीक नहीं बैठता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

23 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

24 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

33 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

35 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

44 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

49 minutes ago