मनोरंजन

Bigg Boss 18 Winner करणवीर मेहरा की एक्स वाइफ बनीं दोबारा दुल्हन, मंदिर में लिए सात फेरे, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

Nidhi Seth Second Marriage: हाल ही में टीवी एक्टर करणवीर मेहरा मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस 18 के विनर बने हैं. शो में उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार बवाल हुआ था. इसी बीच करणवीर की एक्स वाइफ यानी निधि सेठ से जुड़ी एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल निधि सेठ ने दूसरी शादी कर ली है. निधि सेठ ने शादी के ढाई साल बात करणवीर मेहरा से तलाक ले लिया था. अब निधि सेठ की जिंदगी में दोबारा खुशियों ने दस्तक दे दी है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं. जिन्हें देख फैंस शॉक्ड हो गए है.

निधि ने रचाई दूसरी शादी

एक तरफ करणवीर मेहरा को बिग बॉस 18 की ट्रॉफी मिली, दूसरी तरफ उनकी एक्स वाइफ शादी के बंधन में बंध गई. निधि ने बेंगलुरु में गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई है, करण से अलग होने के बाद से ही निधि अपने होमटाउन बेंगलुरू में ही शिफ्ट हो गई थीं. इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में भी बताया था कि वो अब अपने परिवार के पास लौंट गई हैं, उनके नए पति भी वहां पर ही रहते हैं.

मंदिर में लिए सात-फेरे

निधि सेठ ने अपने पति संग शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जिसमें दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं. निधि के वेडिंग लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की ट्रेडिशनल साड़ी पहनी है साथ ही गोल्ड की ज्वेलेरी पहनी है. तो वहीं उनके पति मल्टीकलर्ड कुर्ता पयजामा में कॉम्प्लिमेंटिंग लग रहे हैं. निधि ने बहुत ही सिम्पल शादी की है और उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं. निधि के दोस्त उनको शादी के लिए बधाई भी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्या वीरेंद्र सहवाग और उनकी वाइफ आरती की शादी में आई दरार? अलग होने के खबरों के बीच दुनिया के सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट्स

एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें की शेयर

एक्ट्रेस निधि ने शादी की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा-आपने मुझे दिखाया है कि प्यार कोई संघर्ष नहीं बल्कि खूबसूरत सफर है. हमारी शादी में हमेशा मैं से ऊपर हम रहा है. आपकी ईमानदारी और केयर मुझे खुश और स्वतंत्र महसूस करती है और मुझे विश्वास है कि हमारा बंधन हर दिन मजबूत होता जाएगा. उन्होंने आगे लिखा कि पिछले दो वर्षों से आपने यादों को किसी खजाने में बदल दिया. आप हर खुशी और चुनौती में मेरे साथ खड़े रहे.

मैं आपके सपोर्ट, साथ और हम दोनों के खूबसूरत रिश्ते के लिए आभारी हूं. मेरे साथ हमेशा खड़े रहने के लिए धन्यवाद. मुझे हां कहने के लिए और मेरे जीवन को प्यार से भरने के लिए शुक्र गुजार हूं. i love you SK. उनके पति कौन हैं, फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन निधि ने अपने कैप्शन में SK नाम से उनका संबोधन किया है. माना जा रहा है कि उनके पति एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं.

करण ने निधि से कब लिया तलाक

बिग बॉस 18 फेम करणवीर मेहरा ने एक्ट्रेस निधि सेठ ने दूसरी शादी की थी. करण और निधि की लैविश वेडिंग की फोटोज खूब वायरल हुई थी, लेकिन महज ढाई साल बाद ही दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया.  अक्टूबर 2023 को कपल ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट कर सबको चौंका दिया था, लेकिन तलाक के 7 महीने बाद ही एक्ट्रेस को उनका नया लव भी मिल गया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago