यूटिलिटी

फर्जी तरीके से राशन लेने वालों पर सरकार ने पेनाल्टी लगाने का फॉर्म्युला किया तय , जानें किस तरह से होगी पहचान

आम जनता को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह के योजनाएं चलाती हैं. इनमें राशन कार्ड योजना भी शामिल है, जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाता है. हालांकि, कई बार इन योजनाओं का दुरुपयोग करने के मामले भी सामने आते हैं. ऐसे मामलों में रसद विभाग संबंधित व्यक्तियों पर जुर्माना लगाता है. क्या आप जानते हैं कि फर्जी तरीके से राशन लेने वालों से वसूली कैसे की जाती है और रसद विभाग इन पर क्या कार्रवाई करता है?

दरअसल, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत हर महीने दिए जाने वाले राशन को लेकर कई गड़बड़ियां सामने आई हैं. राजस्थान में भी फर्जी तरीके से राशन लेने के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद रसद विभाग ने इन पर सख्ती करने का निर्णय लिया है.

इस तरह से चलाया अभियान

आपको बता दें  फर्जी तरीके से राशन लेने वालों को जागरूक करने और सुधार का मौका देने के लिए राजस्थान के रसद विभाग ने “गिवअप कैंपेन” शुरू किया है. इस अभियान में लोगों को स्वेच्छा से अपना नाम हटवाने का मौका दिया जा रहा है. यह अभियान 31 जनवरी तक जारी रहेगा. अब तक लगभग 1,000 लोगों ने अपनी पात्रता स्वेच्छा से छोड़ी है.

राजस्थान के रसद विभाग के अनुसार, जो लोग फर्जी तरीके से राशन ले रहे हैं, वे “गिवअप कैंपेन” के तहत अपना नाम हटा सकते हैं. ऐसा नहीं करने वालों से प्रति किलो 27 रुपये की दर से राशन की वसूली की जाएगी. लेकिन यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से अपना नाम हटा लेता है, तो उससे किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जाएगी.

इस तरह से होगी फर्जीवाड़ा राशन कार्ड की पहचान

राशन कार्ड धारकों का डेटा एकत्रित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार केवाईसी प्रक्रिया करा रहा है. इसके तहत राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है. आधार और पैन कार्ड पहले से ही लिंक हैं, जिससे लाभार्थियों के डेटा को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है. इस प्रक्रिया के जरिए अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें पकड़ना और उनसे वसूली करना संभव होगा. इस अभियान का उद्देश्य गरीबों के हक की सुरक्षा करना और योजनाओं का सही लाभ सही लोगों तक पहुंचाना है.

ये भी पढ़ें: पिछले साल नवंबर में EPFO से जुड़े 14.63 लाख सदस्य, 2023 की तुलना में 5 फीसदी की बढ़ोतरी

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘पश्मीना शॉल से लेकर कश्मीरी कालीन तक…’, पीएम मोदी ने मनीला में विश्व नेताओं को दिए अनोखे उपहार, जानें सबकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…

22 minutes ago

कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था CRPF हमले का मास्टरमाइंड

Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर…

52 minutes ago

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, लतीफ भट को घेरा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…

2 hours ago

8 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था करन, घर पहुंचा तिरंगे में लिपटा शव; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…

2 hours ago