Awez Baseer Fight: Bigg Boss 19 के ताजा एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिला. इस बार मामला सिर्फ कैप्टेंसी टास्क या नॉमिनेशन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि निजी आरोपों तक जा पहुंचा.
एपिसोड की शुरुआत तो टास्क और हल्की-फुल्की बातचीत से हुई, लेकिन धीरे-धीरे माहौल गर्माने लगा जब बसीर अली, जीशान कादरी और अमाल मलिक ने आवेज दरबार पर उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर को चीट करने का आरोप लगा दिया. इन आरोपों ने घर के अंदर तनाव का माहौल पैदा कर दिया.
बसीर और अन्य कंटेस्टेंट्स के इन आरोपों से आवेज बुरी तरह टूट गए. उनका चेहरा साफ बता रहा था कि वह कितने आहत हैं. उन्होंने गुस्से में बसीर को ‘चोमू’ कहा और फिर वहीं सबके सामने फूट-फूटकर रो पड़े. आंसुओं में डूबे आवेज ने कहा कि ये जो बातें हो रही हैं, वो सिर्फ उन तक सीमित नहीं हैं. “नगमा देख रही होगी ये शो… उसके पेरेंट्स देख रहे होंगे… मेरे पेरेंट्स भी,” कहते-कहते उनका गला भर आया. उन्होंने साफ कहा कि नगमा को उनके रिश्ते की सच्चाई पता है, लेकिन इस तरह के पब्लिक आरोपों से उनके घरवाले बेहद आहत हो सकते हैं.
आवेज की हालत देखकर गौरव खन्ना, अभिषेक कुमार, प्रणीत भट्ट और अशनूर कौर उन्हें संभालने आए. अभिषेक ने उन्हें हिम्मत दी और कहा कि ये वक्त कमजोर पड़ने का नहीं, बल्कि खुद को और मजबूत दिखाने का है. वहीं गौरव ने कैप्टेंसी टास्क में एक बड़ा फैसला लेते हुए अभिषेक को बाहर कर दिया, जिससे गेम और भी दिलचस्प हो गया.
सारा माहौल बदलता देख बसीर ने अपनी गलती मानी और पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि जो बातें उन्होंने कहीं वो गुस्से में थीं और उन्हें किसी तीसरे व्यक्ति से सुनकर उन्होंने आगे बढ़ा दिया. उन्होंने कहा कि अब उन्हें पूरी सच्चाई समझ आ गई है और वो इस मुद्दे को यहीं खत्म करना चाहते हैं.
बसीर ने आवेज से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनकी बातों से आवेज की इमेज, फैमिली या उनके और नगमा के रिश्ते पर कोई असर पड़ा है तो वो माफी चाहते हैं. उन्होंने कैमरे के सामने नगमा से भी माफी मांगी और कहा, “आवेज तुम्हारे लिए परफेक्ट है.”
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…
भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…