Bharat Express DD Free Dish

बसीर ने की सारी हदें पार! आवेज पर लगाए निजी आरोप, फूट-फूटकर रो पड़े कंटेस्टेंट बोले- “मेरा परिवार देख रहा होगा”

बिग बॉस के घर में 26 सितंबर को जबरदस्त ड्रामा और इमोशन का हाई वोल्टेज सीन देखने को मिला. आवेज दरबार पर लगे निजी आरोपों से माहौल गरमा गया और बसीर अली ने आखिरकार माफी मांगकर मामला शांत किया.

Awez Baseer Fight, Bigg Boss 19

Awez Baseer Fight: Bigg Boss 19 के ताजा एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिला. इस बार मामला सिर्फ कैप्टेंसी टास्क या नॉमिनेशन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि निजी आरोपों तक जा पहुंचा.

एपिसोड की शुरुआत तो टास्क और हल्की-फुल्की बातचीत से हुई, लेकिन धीरे-धीरे माहौल गर्माने लगा जब बसीर अली, जीशान कादरी और अमाल मलिक ने आवेज दरबार पर उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर को चीट करने का आरोप लगा दिया. इन आरोपों ने घर के अंदर तनाव का माहौल पैदा कर दिया.

आवेज का फूटा दर्द, कैमरे के सामने रो पड़े

बसीर और अन्य कंटेस्टेंट्स के इन आरोपों से आवेज बुरी तरह टूट गए. उनका चेहरा साफ बता रहा था कि वह कितने आहत हैं. उन्होंने गुस्से में बसीर को ‘चोमू’ कहा और फिर वहीं सबके सामने फूट-फूटकर रो पड़े. आंसुओं में डूबे आवेज ने कहा कि ये जो बातें हो रही हैं, वो सिर्फ उन तक सीमित नहीं हैं. “नगमा देख रही होगी ये शो… उसके पेरेंट्स देख रहे होंगे… मेरे पेरेंट्स भी,” कहते-कहते उनका गला भर आया. उन्होंने साफ कहा कि नगमा को उनके रिश्ते की सच्चाई पता है, लेकिन इस तरह के पब्लिक आरोपों से उनके घरवाले बेहद आहत हो सकते हैं.

आवेज की हालत देखकर गौरव खन्ना, अभिषेक कुमार, प्रणीत भट्ट और अशनूर कौर उन्हें संभालने आए. अभिषेक ने उन्हें हिम्मत दी और कहा कि ये वक्त कमजोर पड़ने का नहीं, बल्कि खुद को और मजबूत दिखाने का है. वहीं गौरव ने कैप्टेंसी टास्क में एक बड़ा फैसला लेते हुए अभिषेक को बाहर कर दिया, जिससे गेम और भी दिलचस्प हो गया.

ये भी पढ़ें- The Bads Of Bollywood: समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में Shahrukh Khan की कंपनी के खिलाफ दायर किया मानहानि की याचिका, मांगा 2 करोड़ का हर्जाना

Baseer ने मांगी Awez से माफी

सारा माहौल बदलता देख बसीर ने अपनी गलती मानी और पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि जो बातें उन्होंने कहीं वो गुस्से में थीं और उन्हें किसी तीसरे व्यक्ति से सुनकर उन्होंने आगे बढ़ा दिया. उन्होंने कहा कि अब उन्हें पूरी सच्चाई समझ आ गई है और वो इस मुद्दे को यहीं खत्म करना चाहते हैं.

बसीर ने आवेज से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनकी बातों से आवेज की इमेज, फैमिली या उनके और नगमा के रिश्ते पर कोई असर पड़ा है तो वो माफी चाहते हैं. उन्होंने कैमरे के सामने नगमा से भी माफी मांगी और कहा, “आवेज तुम्हारे लिए परफेक्ट है.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read