Bigg Boss 19 Eviction: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस हफ्ते एक और रोमांचक मोड़ लेने जा रहा है. शो वीकेंड का वार की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इस बार सलमान खान की जगह दर्शकों को एक अलग तिकड़ी नजर आएगी. अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला घरवालों से बातचीत करेंगे और प्रतियोगियों के हफ्ते भर के व्यवहार का हिसाब लेंगे.
इस बार सिर्फ बातें ही नहीं, बल्कि बड़ा झटका भी देखने को मिलेगा. एक्स (Twitter) पर सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीकेंड घर में डबल एविक्शन होने वाला है. बताया जा रहा है कि नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.
इस हफ्ते मृदुल तिवारी, नतालिया जानोसजेक, नगमा मिराजकर और आवेज दरबार नॉमिनेशन में थे. एक टास्क में खराब प्रदर्शन के बाद चारों को बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था.
नतालिया ने घर में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छे रिश्ते बनाए, लेकिन उनकी सबसे खास बॉन्डिंग मृदुल तिवारी के साथ रही. दर्शकों ने उन्हें कई बार बेसिर अली के साथ भी समय बिताते देखा है, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा होती रही.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: Awez Darbar की खुली पोल, घर में हुआ बड़ा खुलासा, क्या सच में Nagma को धोखा दे रहे Awez?
नगमा मिराजकर ने अब तक किसी बड़े विवाद में हिस्सा नहीं लिया है. उनकी सोशल मीडिया पर भारी-भरकम फॉलोइंग है, लेकिन शो में उनका सफर उतना प्रभावशाली नहीं रहा. कई दर्शकों का मानना है कि नगमा शो में “कम एक्टिव” रही हैं. खुद सलमान खान भी पहले वीकेंड का वार में उन्हें चेतावनी दे चुके हैं कि वह ज्यादा नजर नहीं आतीं.
इस बीच आवेज दरबार को लेकर भी घर में हलचल तेज है. हाल ही में अमाल मलिक और बेसिर अली ने उन पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि आवेज़ ने नगमा मिराजकर के साथ रिश्ते में रहते हुए भी कई लड़कियों से नज़दीकियां बनाई हैं. बेसिर ने तो यहां तक दावा कर दिया कि आवेज़ “एक समय में दो-तीन लड़कियों के साथ जुड़ा रहता है.” अमाल मलिक ने भी इसे सपोर्ट करते हुए कहा कि उनके कई कॉमन फ्रेंड्स इस बात के गवाह हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…