मनोरंजन

कश्मीर की वादियों से Bigg Boss के घर कैसे पहुंचीं फरहाना भट्ट?

Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. हर साल की तरह इस बार भी दर्शकों का उत्साह चरम पर है. लाखों फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीजन के टॉप-5 फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) शामिल हैं.

सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के नाम की गूंज सबसे ज्यादा सुनने को मिल रही है, जिन्होंने अपने बेबाक अंदाज से घर में अलग पहचान बनाई है. आइये जानें उनके यहां तक पहुंचने का सफर कैसा रहा है?

ये भी पढ़ें: Bigg Boss के 18 साल की कहानी: जानें कब कौन बना विनर, किसने किया होस्ट?

कश्मीर की वादियों में पली-बढ़ी

फरहाना भट्ट का जन्म 15 मार्च 1997 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था. कश्मीर की वादियों में पली-बढ़ी फरहाना ने बचपन से ही बड़े सपने देखे. उन्होंने अपनी पढ़ाई मास कम्युनिकेशन में पूरी की और उसके बाद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की एक्टिंग अकादमी से ट्रेनिंग ली. फरहाना का करियर 2016 में फिल्म ‘सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रैवल्स’ से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने सनी कौशल के साथ काम किया.

इसके बाद उन्होंने लोकप्रिय फिल्म ‘लैला मजनू’ में अभिनय किया और देशभर में अपनी पहचान बनाई. साल 2019 में सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस की गई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘नोटबुक’ में फरहाना ने डॉली का किरदार निभाया. इस फिल्म में जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल मुख्य भूमिकाओं में थे.

ये भी पढ़ें: ‘फेक गर्ल’ से ‘फाइनलिस्ट’ तक… कैसा रहा तान्या मित्तल का सफर?

फिल्म और टीवी अभिनेत्री

फरहाना फिल्म और टीवी अभिनेत्री ही नहीं हैं, बल्कि एक बहुआयामी प्रतिभा भी रखती हैं. वह एक राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो चैंपियन हैं और इस खेल में पांच बार नेशनल मेडल जीत चुकी हैं. खेल में दृढ़ता, अनुशासन और मेहनत का जलवा उन्होंने बिग बॉस 19 के घर में भी प्रदर्शित किया. उनकी फिजिकल फिटनेस और खेलों में हासिल की गई ताकत ने उन्हें घर के मुश्किल टास्क और चुनौतियों का सामना करने में काफी मदद की.

Bigg Boss में पहुंचने का दिलचस्प सफर

बिग बॉस के घर में फरहाना की जर्नी भी उतनी ही दिलचस्प रही, जितनी उनकी फिल्मी और खेल की दुनिया. शुरुआती एपिसोड में उन्हें घर से बाहर कर दिया गया था, लेकिन मेकर्स ने उन्हें एक सीक्रेट रूम में भेजा, जिससे उन्होंने घर के बाकी कंटेस्टेंट्स की हरकतों और रणनीतियों पर नजर रखी. बाद में वह घर में वापस आईं और अपनी बहादुरी, आत्मविश्वास, और बेबाक तरीके से घर की परिस्थितियों को बदल दिया. फरहाना की दोस्तियों, जैसे नेहल के साथ उनका रिश्ता और तान्या के साथ उतार-चढ़ाव, से घर में ड्रामा भरा रहा.

इसके अलावा, फरहाना ने घर में कई विवादों का सामना किया. कुनिका को फेल एक्ट्रेस और नीलम को भोजपुरी स्टाफ जैसे कमेंट्स करने पर सलमान खान ने कई बार उन्हें समझाया और चेतावनी भी दी. फरहाना की सोच और उनकी सीधे तरीके से बात करने की आदत उन्हें अलग और खास बनाती है. उनका यह व्यक्तित्व ही दर्शकों को बेहद पसंद आता है.

सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रभाव

फरहाना का सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रभाव है. बिग बॉस में आने से पहले उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लगभग 48 हजार थे, लेकिन अब उनकी लोकप्रियता ने उन्हें मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचा दिया है. अब फैंस उन्हें बिग बॉस के विनर के रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें: बस कंडक्टर का बेटा प्रणीत मोरे, कैसे यहां तक पहुंचा? Bigg Boss तक का पढ़ें सफर

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

16 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

18 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

18 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत कर रहे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

1 hour ago