मनोरंजन

Bigg Boss 19: ‘गोलगप्पे’ टास्क से घर में फिर गर्माई नॉमिनेशन की रेस, क्या सच में इस बार होगा मिड-वीक एविक्शन?

Bigg Boss 19 Mid Week Eviction: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आठवें हफ्ते का ड्रामा अब चरम पर है. शो की शुरुआत से ही घर में दोस्ती, गुटबाजी और दुश्मनी का तड़का लगा रहा है और हर दिन समीकरण बदलते रहते हैं. पिछले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के बाद इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क घर का माहौल और ज्यादा गरमा चुका है.

वीकेंड का वार ने खोल दिए राज

पिछले वीकेंड में सलमान खान ने घर के कुछ कंटेस्टेंट्स पर सीधे सवाल दागे. वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर को सबसे ज्यादा ‘रेड फ्लैग’ दिखाए गए. वहीं नीलम गिरी को उनकी कमजोर पर्सनैलिटी के लिए फटकार लगी और तान्या मित्तल को सिम्पथी कार्ड खेलते हुए पकड़ा गया. इन सबके बीच जीशान कादरी का एलिमिनेशन घर के सदस्यों को झकझोर कर रख दिया.

नॉमिनेशन टास्क में आया ‘गोलगप्पे’ का ट्विस्ट

इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क काफी मजेदार और हाई-वोल्टेज ड्रामा लेकर आया. कंटेस्टेंट्स को उस सदस्य को गोलगप्पा खिलाना था जिसे वे बाहर करना चाहते थे. इस टास्क के जरिए कुल 5 सदस्यों को नॉमिनेट किया जाना था. लेकिन जैसे ही गोलगप्पे का खेल शुरू हुआ, घर में बहस और लड़ाईयाँ बढ़ गईं.

ये भी पढ़ें- Salman Khan ने ‘Sikandar’ डायरेक्टर के आरोपों पर किया तगड़ा पलटवार, बोले- काम मिला क्या भाई?

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

टास्क के दौरान चार मजबूत कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन की तलवार का सामना करना पड़ा. जिनमें मालती चाहर, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी और गौरव खन्ना का नाम शामिल है. शुरुआत में फरहाना भट्ट भी नॉमिनेट हुईं थी, लेकिन घर की कैप्टन और उनकी दोस्त नेहल चूड़ासमा ने अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल करके उन्हें खतरे से बचा लिया.

वहीं नॉमिनेशन के बाद घर में बचे रहने की जंग और तेज हो गई है. इस हफ्ते मिड-वीक एविक्शन भी हो सकता है, जिससे घर के खेल की दिशा पूरी तरह बदल सकती है. हालांकि हफ्ते के बीच नें होने वाले एविक्शन को लेकर बिग बॉस या शो की टीम की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 minute ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

51 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago