मनोरंजन

Bigg Boss 19 Promo: घर में पूरियों पर हुआ जबरदस्त बवाल, Ashnoor-Nehal में छिड़ी जुबानी जंग, क्यों कुनिका हो गईं इमोशनल?

Bigg Boss 19 Promo: ‘बिग बॉस’ के घर में में इस हफ्ते धमाल, हंगामा और आंसुओं का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा. 5 सितंबर के एपिसोड का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. इस बार घर के अंदर झगड़े सिर्फ खाने तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि स्टार कंटेस्टेंट्स की गरमा-गरम बहसें भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. खासकर अशनूर कौर और नेहल चुडासमा की भिड़ंत देखने लायक होगी.

अशनूर और नेहल में छिड़ी जुबानी जंग

प्रोमो में दिखाया गया है कि नेहल किसी मुद्दे पर अशनूर से भिड़ जाती हैं और उन पर शब्दों की बौछार कर देती हैं. लेकिन अशनूर भी पीछे हटने वालों में से नहीं हैं. उन्होंने पलटवार करते हुए साफ कर दिया कि वो किसी की ईज़ी टारगेट नहीं बनने वालीं. दोनों के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिलती है और अशनूर का सख्त लहजा नेहल पर भारी पड़ता है.

पूरियों पर बवाल और कुनिका का इमोशनल ब्रेकडाउन

घर में खाने का झगड़ा तो हमेशा से चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार पूरियों ने सबसे बड़ा ड्रामा खड़ा कर दिया. कुनिका सदानंद बाथरूम एरिया में इस मुद्दे पर बात कर रही थीं कि अचानक जीशान कादरी का गुस्सा फूट पड़ा. जीशान ने

आरोप लगाया कि घरवाले ज्यादा खा लेते हैं और उन्हें सबक सिखाने का वादा कर डाला. बात इतनी बढ़ी कि उन्होंने कुनिका पर तीखे तंज कस दिए. यह सब सुनकर कुनिका खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं.

अब असली सवाल यही है कि पूरियों की कमी से शुरू हुआ ये बवाल आखिर कहां जाकर थमेगा. अशनूर और नेहल की तकरार हो या जीशान और कुनिका का झगड़ा, दोनों ही मुद्दों ने एपिसोड को हाई वोल्टेज बना दिया है.

ये भी पढ़ें- ‘एक चतुर नार’ में कॉमेडी के रंग में नजर आएंगी दिव्या खोसला, बोलीं- ‘यही मेरा जॉनर है’

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

10 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

57 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago