सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हर हफ्ते नया ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिलता है, और लेटेस्ट एपिसोड ने फैंस को बिल्कुल हैरान कर दिया. नॉमिनेशन टास्क के दौरान घर में जबरदस्त हलचल देखने को मिली, खासकर तब जब शहनाज गिल के भाई Shehbaz Badesha ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर Elvish Yadav पर अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने एल्विश को “एहसान फरामोश” तक कह डाला.
इस बार का नॉमिनेशन टास्क भूत बंगले थीम पर रखा गया था. टास्क के दौरान शहबाज बदेशा की हरकतें काफी चर्चा में रहीं. उन्होंने एल्विश यादव पर पुरानी नाराजगी जाहिर करते हुए कई खुलासे किए. शहबाज ने बताया कि कैसे एल्विश उनके घर आता था और उनकी पूरी सेवा करता था. उन्होंने कहा कि परिवार ने उसे डिजाइनर कपड़े तक दिए, लेकिन एल्विश ने बाहर जाकर मृदुल तिवारी का सपोर्ट किया.
“एल्विश हमारे घर आता था. जब भी आता, हम उसकी पूरी सेवा करते थे. हमने उसे डिजाइनर कपड़े तक दिए. फिर भी उसने बाहर जाकर मृदुल का सपोर्ट किया. शहनाज ने दोनों के लिए बोला था, लेकिन एल्विश ने एकतरफा मृदुल के लिए वोट मांग लिए. अब मुझे देखकर उसकी चुभ गई.”
यह बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस में शो को लेकर चर्चा का नया तड़का लगा गया है. शो में आने से पहले शहबाज और यूट्यूबर मृदुल तिवारी के बीच वोटिंग हुई थी. दर्शकों ने मृदुल को ज्यादा वोट देकर बिग बॉस के घर में एंट्री दिला दी थी. शहबाज बाद में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए घर में शामिल हुए और तब से लगातार सुर्खियों में हैं.
पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश मेहमान बनकर घर में आए और गेम्स खेलकर खूब एंटरटेन किया. लेकिन अब शहबाज के तीखे बयान के बाद घर का माहौल गर्मा गया है. फैंस अब यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि क्या एल्विश इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया देंगे या चुप रहेंगे.
ये भी पढ़ें- जुबीन गर्ग की मौत हादसा या कत्ल? भाई DSP संदीपन गर्ग की गिरफ्तारी से खुला नया चैप्टर
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…