भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि वह उनसे मिलने लखनऊ आ रही हैं. पवन ने कहा कि उन्हें पहले से ही ज्योति के व्यवहार और इरादों का अंदाजा था, इसलिए उन्होंने प्रशासन को पहले ही सूचना दे दी थी.
पवन सिंह (Pawan Singh) ने बताया कि रात को वे अपने दोस्त धनंजय और रितिक के साथ खाना खा रहे थे तभी खबर मिली की ज्योति के भाई ने कहा है कि वो आ रहे हैं. जिसके बाद पवन सिंह ने कहा कि उनका मन ठीक नहीं था इसलिए उन्होंने कहा कि एक-दो दिन बाद आ जाएं.
उन्होंने कहा कि जब रात में वे सो रहे थे तो उनके बड़े भाई ने आकर बताया कि ज्योति नीचे पहुंच गई है. पवन सिंह ने आगे कहा कि,
“कानून मेरे लिए भी मायने रखता है और उनके लिए भी. तलाक का केस आरा में भी चल रहा है और मेंटेनेंस का केस बलिया में चल रहा है.”
पावर स्टार ने कहा कि वे ज्योति और उनके भाई-बहनों से मिले. उन्होंने चाय पिलाई, पानी दिया और समझाने की कोशिश की. लेकिन ज्योति ने कहा कि जब तक तलाक का मामला खत्म नहीं होता वह वहां से नहीं जाएंगी. पवन ने समझाया कि एक ही छत के नीचे रहकर मुकदमा नहीं लड़ा जा सकता है.
उन्होंने बताया कि मीटिंग में जाने से पहले ज्योति सिंह के लिए खाना बनवाने को कहा और धनंजय से कहा कि वह बात करें. मीटिंग के दौरान उनका मोबाइल दूर था लेकिन जब उन्होंने फोन चेक किया तो घर पर स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ चुकी थी. उन्होंने सोचा कि घर जाना ठीक नहीं होगा इसलिए पूरी रात गाड़ी में ही बिताई.
इसे भी पढ़ें-
पवन सिंह ने कहा कि उनका व्यवहार कैसा रहा, यह ज्योति, उनका दिल और भगवान जानते हैं. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शांति और सम्मान बनाए रखने की अपील की.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…