मनोरंजन

‘Bigg Boss 19’ में वीकेंड का वार पर हंगामा, सलमान खान ने लगाई अभिषेक बजाज की क्लास, रो पड़े अमाल मलिक

Bigg Boss 19 Amaal Mallik: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. शो के होस्ट सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास ली. खासकर अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच हुई लड़ाई पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

अमाल मलिक और अभिषेक बजाज में झगड़ा

कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच तीखी बहस हुई थी. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे को धक्का देने के साथ गाली-गलौज तक कर डाली. इस झगड़े के बाद वीकेंड का वार में सलमान खान ने अभिषेक बजाज को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि उन्हें अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए.

सलमान खान ने लगाई डांट

सलमान खान ने सख्त लहजे में कहा, “सबसे पहले बजाज को बजाओ! अभिषेक, गुस्से पर कंट्रोल बहुत जरूरी होता है.”उन्होंने आगे कहा, “अगर तुम किसी को गलत शब्द बोलोगे, तो सामने वाला भी चुप नहीं रहेगा. जैसा व्यवहार तुम दूसरों से करोगे, वैसा ही तुम्हारे साथ भी होगा.” सलमान ने साफ कहा कि अभिषेक ने बिना बात जाने अमाल से झगड़ा किया, जो बिल्कुल गलत था.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Update: Captaincy टास्क में Amaal और Kunickaa के बवाल से टास्क रद्द, अब सलमान लेंगे क्लास

अमाल मलिक हुए भावुक

सलमान की डांट सुनने के बाद अभिषेक शांत दिखे, जबकि अमाल मलिक खुद को रोक नहीं पाए और रो पड़े. उन्होंने कहा, “लोग मेरी बातों का गलत मतलब निकाल लेते हैं.” हालांकि सलमान खान ने अमाल को भी चेताया कि उन्हें अपने शब्दों पर संयम रखना चाहिए. उन्होंने कहा, “किसी की फैमिली पर टिप्पणी करना सही नहीं है.” इस पर अमाल ने भावुक होकर कहा, “मुझे सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि मेरे पापा ये सब देखकर परेशान होंगे.”

वीकेंड का वार में भले ही गुस्से और भावनाओं का तूफान देखने को मिला, लेकिन इस हफ्ते किसी भी सदस्य को घर से बाहर नहीं किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

49 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago