Bihar Election: विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब बस कुछ ही दिनों में होने वाला है और इसी बीच राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है. JDU की ओर से चुनाव आयोग से एक ही चरण में मतदान कराने की मांग पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है.
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर पार्टी की अपनी सोच और मांगें होती हैं. चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और उसका फैसला सभी को मानना होगा. उनका यह बयान JDU के बिहार अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने छठ पूजा के बाद एक ही चरण में चुनाव कराने की बात कही थी ताकि बाहर रहने वाले लोग भी वोट डाल सकें.
विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने दोनों को ‘अप्पू’ और ‘पप्पू’ कहकर तंज कसा और आरोप लगाया कि ये नेता संवैधानिक पदों पर रहते हुए भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसे नेता को चुनेगी जिसने राज्य के विकास के लिए सेवाभाव से काम किया हो.
इसे भी पढ़ें-Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में आज जोरदार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम
शनिवार को चुनाव आयोग ने बिहार के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक की, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की. इस बैठक में चुनावी तैयारियों और संभावित तारीखों पर चर्चा हुई. आयोग ने संकेत दिया है कि दो से तीन दिनों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…
Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…
Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…
Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…
1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…
UP Rajya Sabha Election: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव…