बिग बॉस के घर में होगी नकुल धुल की वापसी?
Bigg Boss 20 के घर में ड्रामा और लड़ाई-झगड़े न हों, ऐसा तो शायद ही कभी हुआ हो! सलमान खान के इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में हर दिन कुछ नया तमाशा देखने को मिलता है. अब शो के नए एपिसोड ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है. इस बार मामला सिर्फ जुबानी जंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बात सीधे हाथपाई तक जा पहुंची है. शो में रोडीज फेम गुल्लू और दिल्ली के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल आपस में ऐसे भिड़े कि घर का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया.
एपिसोड़ में साफ देखने को मिला कि सारा बखेड़ा तब शुरू हुआ जब नकुल धुल ने स्काउट ओपी से यह बात शेयर की कि काजी ने उनके बारे में कुछ नेगेटिव कहा है. इसके बाद स्काउट ओपी बिना देर किए सीधे काजी के पास पहुंच गए और उनसे इस बारे में सवाल-जवाब करने लगे. जिस वक्त यह बातचीत हो रही थी, वहां नकुल, गुल्लू और कुछ अन्य घरवाले भी मौजूद थे.
बातचीत के दौरान ही माहौल गर्म हो गया और नकुल और गुल्लू के बीच तीखी बहस छिड़ गई. देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई. साफ देखा जा सकता है कि घर के बाकी सदस्य दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दोनों गुस्से में एक-दूसरे पर टूट पड़ने को तैयार नजर आ रहे हैं.
नकुल का मुख्य आरोप यह था कि घर के अंदर सभी लोग एक-दूसरे की पीठ पीछे चुगली करने में लगे रहते हैं. वहीं दूसरी तरफ काजी और गुल्लू का यह साफ कहना था कि वे लोग कोई गंभीर बात नहीं कर रहे थे, बल्कि सिर्फ आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे. इसी गलतफहमी और बहस ने देखते ही देखते एक बड़े झगड़े का रूप ले लिया.
ये भी पढ़ें- आम्रपाली ने नेशनल टीवी पर खोला निरहुआ संग अपने रिश्ते का राज, कहा- “उनकी गर्लफ्रेंड्स तो…”
नकुल धुल को बिग बॉस के घर में आए अभी कुछ ही दिन हुए थे लेकिन इतने कम समय में उन्होंने घर का सबसे बड़ा पंगा मोल ले लिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो घर के नियमों के खिलाफ जाकर फिजिकल वायलेंस करने की वजह से नकुल को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी पिछले कई दिनों से ये खबर तेदी से फैल रही थी कि हाथापाई होने की वजह से नकुल को घर से निकाल दिया गया है.
लेकिन, कहानी में अभी एक बड़ा ट्विस्ट बाकी है. ऐसा कहा जा रहा है कि नकुल के आउट होने के बाद घर के नए कप्तान स्काउट ओपी को एक खास स्पेशल पावर मिलने वाली है. इस स्पेशल पावर के जरिए स्काउट चाहें तो नकुल धुल को एक बार फिर से घर के अंदर वापस ला सकते हैं. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कप्तान स्काउट क्या फैसला लेते हैं और वीकेंड के वार से पहले बिग बॉस के घर में और क्या-क्या नया ड्रामा देखने को मिलता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pope Leo Health: पोप लियो की फेफड़ों की सर्जरी और कैंसर से जुड़ी खबरों के…
Saudi Arabia Houthi Attacks: सऊदी सरकार अपने प्रमुख 'फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव' (FII) सम्मेलन को हाइब्रिड…
मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फ्रेंचाइजी एक…
Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर दीवाली की मिठाई मांगना एक इन्फ्लुएंसर को भारी पड़…
Iran War Impact on US Economy: ईरान युद्ध के बाद अमेरिकी परिवारों पर अतिरिक्त खर्च…
Delhi High Court hearing: दिल्ली हाई कोर्ट ने उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अंशुल…