सिंगर और बिग बॉस फेम अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फैंस के साथ दिल की बात साझा की है. प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट के जरिए उन्होंने न सिर्फ माफी मांगी, बल्कि यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहे ड्रामे ने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया है. अमाल ने यहां तक कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि वे अपने आने वाले वीडियो सॉन्ग को कैंसिल करने के बारे में भी सोच रहे हैं.
अमाल मलिक ने बताया कि आजकल सच्चाई पता लगाना मुश्किल हो गया है और एक्स हैंडल पर बहुत नेगेटिविटी फैली हुई है. उन्होंने लिखा, “हमेशा दोस्तों और लोगों के लिए खड़े रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन हर किसी के लिए ऐसा करना संभव नहीं होता.” ऐसे में उन्होंने फैन क्लब्स की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ फैन क्लब नफरत फैला रहे हैं, जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ है.
अमाल मलिक ने बताया, “मैं पिछले कुछ दिनों से एक नए गाने पर काम कर रहा हूं और इस प्रोजेक्ट की वजह से ठीक से सो भी नहीं पाया. एक कॉन्सर्ट से पहले बीमार भी पड़ गया. मैं इस गाने को बहुत खास मानता हूं, क्योंकि यह मेरे और टीम के लिए जिंदगी बदलने वाला हो सकता है. मैं चाहता हूं कि गाने की रिलीज पर चारों तरफ पॉजिटिविटी हो, लेकिन अभी नेगेटिविटी ज्यादा दिख रही है. इतना दुख हुआ कि मन कर रहा है कि गाने का वीडियो ही कैंसिल कर दूं.”
ये भी पढ़ें: जातिवाद पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर दी एकता की नसीहत, बोले- देश को कमजोर ना करें
अमाल ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि अगर वे सच में उनके फैन हैं तो कीचड़ उछालने में शामिल न हों. उन्होंने कहा कि दो लोगों की राय अलग हो सकती है और वे असहमति के बावजूद सहमत रह सकते हैं. बिग बॉस के बाद कई लोग अभी भी हाउस की बातों पर रो रहे हैं और माफी-माफी के मुद्दे पर अटके हुए हैं, जबकि असली दुनिया अलग है.
उन्होंने कहा कि वह इंसान हैं, कभी-कभी बातें नजरअंदाज नहीं कर पाते. कुछ फैंस उन्हें मैसेज और टैग करके बताते हैं कि वे फैनडम छोड़ रहे हैं या नेक्स्ट लेवल ड्रामा करते हैं. अमाल ने साफ कहा कि वह रोज एक्स पर सब कुछ नहीं देख सकते और हर किसी के लिए खड़े होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.
अमाल ने पोस्ट के अंत में लिखा कि वह खुलकर बेझिझक बोलते हैं और जो सच्चाई पता होती है, उसी पर बात करते हैं. नफरत करने वाले अब रोएं या हंगामा करें, लेकिन वे दुआ करते हैं कि सबको वह प्यार मिले जिसके वे हकदार हैं.
-भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…