Karisma Kapoor: यूं तो कपूर खानदान के हिंदी सिनेमा में दिए योगदान को कोई भी भूला नहीं सकता है. मगर जब बात हो परिवार की बेटी बहूओं के काम करने की तो ये फैमिली कहीं पीछे छूट जाती है. कहते थे कि कपूर खानदान में औरतें काम नहीं करतीं. लेकिन कपूर खानदान की पहली बेटी करिश्मा कपूर थीं जिन्होंने सब दीवारें तोड़ीं और फिल्मों में काम शुरू किया. नतीजा ये था कि वह अपने समय में टॉप एक्ट्रेस बन गईं. उन्हें सपोर्ट मिला था अपनी मां बबीता का, जिन्होंने बेटी को एक्ट्रेस बनाने के लिए जी जान लगा दी थी. मगर ये राह इतनी आसान नहीं थी. एक बार तो ये हुआ कि जब करिश्मा कपूर ने फिल्म प्रेम कैदी में बिकनी पहना तो उनके चाचा ऋषि कपूर उनपर भड़क उठे. ऐसे में चलिए हम आपको सुनाते है ये पूरा किस्सा.
करिश्मा कपूर ने महज 15 साल की उम्र में 1991 में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि उनके इस फैसले ने परिवार में हलचल मचा दी थी. खासतौर पर उनके चाचा ऋषि कपूर, करिश्मा के फिल्म में बिकिनी पहनने के फैसले से काफी नाराज़ हुए थे. हाल ही में स्टारडस्ट का एक पुराना इंटरव्यू इंटरनेट पर वायरल हुआ है, जिसमें करिश्मा ने खुलासा किया था कि ऋषि कपूर को लगता था कि फिल्म में बिकनी पहनना जरूरी नहीं था.
इस पर करिश्मा ने बेबाक अंदाज में कहा, “जब लोग ‘प्रेम कैदी’ देखकर थिएटर से बाहर निकले, तो किसी को मेरा स्विमसूट सीन याद नहीं रहा. सब सिर्फ मेरे अभिनय की तारीफ कर रहे थे. मेरे लिए सबसे अहम मेरे माता-पिता की राय थी. अगर उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी, तो बाकी किसी को क्यों होनी चाहिए? क्या लोग चाहते थे कि मैं साड़ी पहनकर पूल में कूद जाऊं? ये कितनी बेवकूफी होती. और वैसे भी, बिकनी पहनने में बुराई क्या है? क्या दूसरे टीनएजर्स स्विमसूट नहीं पहनते?”
इसी इंटरव्यू में करिश्मा ने अपने ‘प्रेम कैदी’ के को-स्टार हरीश कुमार से जुड़ी उस चर्चा पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा जा रहा था कि फिल्म में सारी लाइमलाइट करिश्मा ने ले ली थी, जिससे हरीश दुखी थे. करिश्मा ने कहा, “फिल्म के निर्माता डी. रामा नायडू ने खुद कहा था कि करिश्मा कपूर ही ‘प्रेम कैदी’ की असली हीरो और हीरोइन थीं. अगर निर्माता ने ऐसा कहा तो इसमें मेरी क्या गलती? अगर मुझे ज्यादा तारीफ मिली है, तो मैं क्या कर सकती हूं? ‘प्रेम कैदी’ मेरी कड़ी मेहनत का नतीजा थी. और हां, मैंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि ‘प्रेम कैदी’ मेरी वजह से हिट हुई, और इंडस्ट्री में भी हर कोई मुझसे यही कह रहा था. इसमें गलत क्या है?”
‘प्रेम कैदी’ में करिश्मा कपूर और हरीश कुमार के अलावा दलीप ताहिल, परेश रावल और असरानी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे. मुरली मोहन राव द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने करिश्मा के करियर को एक शानदार शुरुआत दी और इसके बाद उन्होंने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपना नाम स्थापित किया.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
ग्रेटर नोएडा के कासना से 13 अक्टूबर को 6 साल के एक मासूम बच्चे का…
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…
IRS OFFICER EKTA BISHNOI WINS 3 GOLD IN US: भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी…
Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…