Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर अपनी फिल्मों और लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. वो लंबे समय से डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनी हुईं हैं और लगातार कई बड़ी फिल्में साइन कर चुकी है. फिलहाल जिनकी शूटिंग कर रही हैं पर जल्द ही फिल्म अल्फा से वापसी करेंगी. इस बीच फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई कर रहीं आलिया भट्ट से लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में उनकी इस करीबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. एक्ट्रेस की मां ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?
हम बात कर रहे है आलिया भट्ट की एक्स असिस्टेंट मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी की जिनके हाथ जिसने एक्ट्रेस के एकाउंट से 77 लाख रुपये की हेराफेरी करने के आरोप लगाए हैं. आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने वेदिका प्रकाश शेट्टी के खिलाफ पुलिस में कंपलेंट की थी. जिसके बाद पुलिस ने करीब 5 महीने के बाद वेदिका प्रकाश शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अदालत में पेश किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, वेदिका प्रकाश शेट्टी को पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है. आलिया भट्ट के साथ यह धोखाधड़ी मई 2022 से अगस्त 2025 के बीच दो साल की पीरियड में की गई थी. दरअसल आलिया भट्टी की मां सोनी राजदान ने 23 जनवरी को मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद .यह मामला सामने आया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं और धोखाधड़ी के तहत केस दर्स कर लिया था.
बता दें कि आलिय भट्ट एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं. एक्ट्रेस ने अपने प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारी वेदिक प्रकाश शेट्टी को दे रखी थी. आलिया भट्ट अपने इस प्रोडक्शन हाउस के में फिल्म डार्लिंग्स बना चुकी है जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. वेदिका प्रकाश शेट्टी आलिया के पर्सनल और प्रोडक्शन हाउस के फाइनेंस को मैनेज कर रही थीं. वेदिका प्रकाश शेट्टी ने एक्ट्रेस के साथ 2021-24 तक काम किया था. इस दौरान आलिया की टीम को पता चला कि वेदिका नकली बिल्स बनाकर उनसे पैसे निकलवा रही हैं. जिसके बाद आलिय की मां ने वेदिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया था.
इस बीच, आलिया भट्ट फिलहाल अपनी स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा में बिजी है. इस फिल्म में शरवरी वाघ भी लीड रोल में हैं और यह 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी. इसके अलावा, आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिर से नजर आएंगी. इस फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं. आलिया के पास फरहान अख्तर की जी ली जरा भी है. फिल्म में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में होंगी. हालांकि, अभी तक फिल्म की शूटिंग शेड्यूल पर कोई अपडेट नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…