देश

महागठबंधन के ‘बिहार बंद’ का दिखा जबरदस्त असर, जहानाबाद में रोकी गई ट्रेनें, पटना में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

बिहार में महागठबंधन की हड़ताल का सुबह-सुबह ही व्यापक असर दिखाई दे रहा है. बुधवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने वाहनों के चक्का जाम कर दिए. कई जगह ट्रेनों को भी रोक दिया गया तो कुछ जगह हाईवे बंद कर दिए गए. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद के नेता तेजस्वी यादव भी ‘बंद’ में हिस्सा लेंगे, जिससे बिहार में हंगामा और बढ़ने की संभावना है.

बिहार में कई दिनों से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर सियासी हंगामा मचा है. विपक्षी दलों का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के जरिए दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और गरीब-मजदूरों के वोट काटने की साजिश की जा रही है. विपक्ष ने इसे ‘वोटबंदी’ बताते हुए विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.

राहुल गांधी करेंगे आंदोलन का नेतृत्व

‘बिहार बंद’ में कांग्रेस और राजद के अलावा महागठबंधन में शामिल अन्य दल हिस्सा ले रहे हैं. ‘बंद’ के दौरान चुनाव आयोग के फैसले का विरोध किया जा रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को पटना में आंदोलन का नेतृत्व करेंगे.

तेजस्वी ने की प्रदर्शन में शामिल होने की अपील

तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा,

“बिहार बंद और चक्काजाम में शामिल होइए और लोकतंत्र को बचाइए. गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को वोटर लिस्ट से बाहर करने की चुनाव आयोग और भाजपा की साजिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे. आज नहीं जागे तो कल वोट देने का अधिकार भी छिन जाएगा.”

राज्य के कई अलग-अलग इलाकों में दिखा असर

हालांकि राज्य के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को सुबह-सुबह आंदोलन का असर दिखाई पड़ा है. भोजपुर के बिहिया में पूर्व विधायक दिनेश ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया. सैकड़ों समर्थकों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर नारेबाजी की.

ये भी पढ़ें- वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर आज विपक्ष का बिहार बंद, पटना में दिखेगी राहुल-तेजस्वी की जुगलबंदी

इसी तरह राजद कार्यकर्ताओं ने दरभंगा जंक्शन पर ‘नमो भारत’ ट्रेन का चक्का जाम कर दिया. राजद नेता प्रेमचंद्र उर्फ भोलू यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर पुनरीक्षण कार्य करवा रही है.

जहानाबाद में भी प्रदर्शन

जहानाबाद में राजद की छात्र इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया है. जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे और ट्रेन को रोक दिया. राजद समर्थकों ने जहानाबाद में रेलवे ट्रैक के अलावा नेशनल हाईवे- 83 को भी जाम कर दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

32 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

33 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

34 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

43 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

43 minutes ago