Jacqueline Fernandez Mother Hospitalized: बॉलीवुड की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज की मां को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, जैकलीन की मां किम फर्नांडिज की आज यानी सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ जिसके चलते उन्हें आनन-फानन लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. खबर है कि उनकी मां को ICU में एडमिट कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल इस खबरे के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, जैकलीन इस वक्त मुंबई से बाहर है और मां की तबीयत की खबर सुनते ही एक्ट्रेस तुरंत अपने सारे काम-काज छोड़कर अपने परिवार के साथ लौट गई है.
सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि जैकलीन की मां के ICU में होने की खबर से वास्तव में दिल दहल गया है. परिवार हमेशा पहले आता है और काम की वजह से जैकलीन को वारप जाना पड़ा. इस कठिन समय में उनकी मां जल्दी ठीक होने और उनके परिवार के लिए ताकत की कामना है.
इसके अलावा पैप ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें जैकलीन के परिवार के सदस्य कार में बैठकर लीलावती अस्पताल में एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार, अस्पताल के ICU में किम फर्नांडिज का इलाज चल रहा है और वह गंभीर हालत में हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के फैंस उनके ठीक होने को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं और जैकलीन की हिम्मत बढ़ा रहे हैं. जैकलीन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
वहीं आपको बता दें कि इससे पहले भी जैकलीन फर्नांडिस की मां को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत बहरीन के हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती करवाया गया था. बता दें, एक्ट्रेस के पैरेंट्स बहरीन में रहते हैं, जबकि जैकलीन मुंबई में रहती हैं. जैकलीन अपनी मां के बेहद करीब हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस बेहद पसंद करते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…