मनोरंजन

Taapsee Pannu ने खत्म की ‘Gandhari’ की शूटिंग, आंखों पर पट्टी बांधे, बच्चों के साथ खेलते हुए एक्ट्रेस ने सेट से शेयर की तस्वीरें

Taapsee Pannu: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती है. अभिनेत्री ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम काम किया. उनकी एक्टिंग की चर्चा हर कोई करता नजर आता है. फैंस उनके फिल्म देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजरा करते रहते हैं. इस बीच तापसी पन्नू जल्द ही एक शानदार फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसके सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. अपनी आगामी फिल्म ‘गांधारी’ की शूटिंग पूरी होने को लेकर तापसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को यह जानकारी दी है. अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म बेहद खास है और वह जल्द ही खास और एकदम अलग हटकर नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं. जिसके बाद उनके फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है.

तापसी ने सेट से शेयर की तस्वीरें

तापसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ के सेट से कुल चार तस्वीरें शेयर की. पहली तस्वीर में वह आंखों पर पट्टी बांधकर बच्चों के साथ खेलती नजर आईं. वहीं, दूसरी तस्वीर में वह सह-अभिनेता इश्वाक सिंह, लेखिका कनिका ढिल्लों और निर्देशक देवाशीष मखीजा के साथ पोज देती दिखीं. तापसी ने एक चॉकलेट केक की तस्वीर भी शेयर की, जिस पर ‘गांधारी इट्स ए रैप’ लिखा था.

एक्ट्रेस ने शेयर किए अपने अनुभव

तस्वीरों को शेयर करते हुए तापसी ने कैप्शन में ‘गांधारी’ को फिल्माने के अपने अनुभव को उतारा और इसे धैर्य, दृढ़ संकल्प और सकारात्मकता से भरपूर यात्रा के रूप में वर्णित किया. उन्होंने फिल्म को लेकर अपने जज्बात शेयर करते हुए लिखा, “अगर मानव शरीर के लिए कोई एनओएस (नॉन-ओवरसैंपलिंग यानि एक प्रकार का डिजिटल-टू-एनालॉग कन्वर्टर) मोड है, तो मैंने इसे इस फिल्म में अनुभव किया है. अगर धैर्य और दृढ़ संकल्प के फ्यूल पर चलने वाली कोई चीज है, तो मैंने इसे इस फिल्म में देखा है. अगर टीम के साथ किसी लक्ष्य को पूरा करने जैसी कोई चीज है, तो इसे भी मैंने इस फिल्म में महसूस किया है.”

ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 3’ हुई कंफर्म, निर्माता रविशंकर ने किया रिलीज डेट का खुलासा!

तापसी ने चुनौतियों पर भी की बात

अभिनेत्री ने चुनौतियों पर भी बात की और लिखा कि संघर्ष से ही संतोष मिलता है. उन्होंने लिखा, “हर बार जब मैं कुछ अलग और चुनौतियों से भरे काम करने के बारे में सोचती हूं, तो भूल जाती हूं कि इसकी कीमत भी चुकानी होगी. जैसे बर्नआउट, लेकिन कुछ चोट आपको संतोष का एहसास कराती हैं. पूरी टीम ने फिल्म के लिए शानदार काम किया है और अपना सब कुछ दिया है. इसे जल्द ही आपके सामने लेकर आ रही हूं, ‘गांधारी’.”

फिल्म ‘गांधारी’ में खूब एक्शन करती आएंगी नजर

बता दें, तापसी पन्नू ‘गांधारी’ में खूब एक्शन करती नजर आएंगी. फिल्म निर्माता-लेखिका कनिका ढिल्लों ने हाल ही में बताया कि तापसी में एक अलग तरह की फुर्ती है, वह एक्शन फिल्म के लिए परफेक्ट हैं. कनिका ने एक्शन सीन्स को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए तापसी की सराहना की. ‘गांधारी’ में तापसी पन्नू मिशन पर निकली एक ऐसी मां के किरदार में दिखेंगी, जो साहसी है. कथा पिक्चर्स के बैनर तले ‘गांधारी’ का निर्माण हुआ है. फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

लालकृष्ण आडवाणी पर अस्पताल से आया अपडेट, IP अपोलो ने क्या कहा?

Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…

10 minutes ago

13 कट्ठा जमीन के खातिर बरसाई थी गोलियां! कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का आरोपी

Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…

17 minutes ago

एक जुगाड़ से कैसे बचे 75+ लोग? अटल आवास में भीषण आग से बिलासपुर में हड़कंप

Bilaspur Atal Awas Fire News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आने वाले सरकंडा इलाके में…

24 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और खेल मंत्री मांडविया ने गोल्ड और सिल्वर जीतने वाली मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में निशानेबाजी में गोल्ड जीतने वाली मोना…

46 minutes ago

नवरात्रि के बैग में मीट भरकर बेच रहा था ब्लिंकिट? बजरंग दल के बवाल के बाद एक्शन में आया प्रशासन

Blinkit Meat Controversy: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ब्लिंकिट स्टोर पर 'हैप्पी नवरात्रि' लिखे कैरी…

1 hour ago