गाजा पर इजरायल ने की बमबारी.
Israel Hamas War: इज़रायल की वायु सेना ने गाजा पर अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक को अंजाम दिया है. यह हमला 17 जनवरी को युद्ध विराम लागू होने के बाद से सबसे बड़ा माना जा रहा है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन हवाई हमलों में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है.
इज़रायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि हमास ने युद्ध विराम को आगे बढ़ाने के अमेरिकी प्रस्तावों को ठुकरा दिया था. इसी कारण इज़रायल ने हमास के खिलाफ फिर से सैन्य अभियान शुरू किया है.
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध विराम को बढ़ाने को लेकर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई. इस वजह से उन्होंने गाजा पर हवाई हमलों का आदेश दिया. हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह हमला सिर्फ एक दबाव रणनीति का हिस्सा था या फिर 17 महीने पुराने युद्ध को फिर से तेज करने की शुरुआत.
हमास के वरिष्ठ अधिकारी ताहिर नुनू ने इज़रायली हमलों की निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए एक नैतिक परीक्षा है. अब फैसला करना होगा कि क्या वे इज़रायल की हिंसा को बढ़ने देंगे या फिर गाजा में निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे. गाजा में जगह-जगह विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. मध्य गाजा स्थित अल-अक्सा अस्पताल में बड़ी संख्या में एंबुलेंस घायलों को लेकर पहुंचीं.
करीब दो महीने पहले दोनों पक्षों के बीच युद्ध विराम पर सहमति बनी थी. इस दौरान हमास ने लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले तीन दर्जन बंधकों को रिहा किया. लेकिन पहले चरण की समाप्ति के बाद से, बाकी 60 बंधकों की रिहाई और संघर्ष को पूरी तरह समाप्त करने के मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन पाई.
यह भी पढ़ें- अबू कताल के बाद अब हाफिज सईद की हत्या…? सेना ने पूरे घर को जेल में किया तब्दील
इज़रायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू पहले ही संकेत दे चुके थे कि वे दोबारा युद्ध शुरू कर सकते हैं. इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने गाजा में खाद्य और मानवीय सहायता की आपूर्ति भी रोक दी थी.
-भारत एक्सप्रेस
ADANI AHMEDABAD MARATHON LAUNCH: गुजरात के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने 29 नवंबर…
लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…
BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…
Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…