मनोरंजन

29 साल बाद लौट रही है ‘बॉर्डर’, सीक्वल की टीजर डेट सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह, जानिए कब होगी रिलीज

Border 2 Teaser Date: हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार और देशभक्ति से भरपूर फिल्मों में शुमार बॉर्डर एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है. करीब 29 साल के लंबे इंतजार के बाद इस ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल बॉर्डर 2 बनकर तैयार हो रहा है. जैसे ही फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं, दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है. खासकर सनी देओल की दमदार वापसी और मल्टी स्टारर कास्ट ने इस फिल्म को पहले से ही चर्चा में ला दिया है.

अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर को लेकर भी सस्पेंस खत्म कर दिया है. लंबे समय से फैंस इस सवाल का जवाब जानना चाहते थे कि बॉर्डर 2 की पहली झलक आखिर कब देखने को मिलेगी.

कब आएगा बॉर्डर 2 का टीजर?

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आधिकारिक तौर पर टीजर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. इसके मुताबिक, बॉर्डर 2 का पहला टीजर 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे रिलीज किया जाएगा. अनाउंसमेंट प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है.

1971 की ऐतिहासिक जंग पर आधारित होगी कहानी

इस बार बॉर्डर 2 की कहानी और भी ज्यादा बड़े और ऐतिहासिक पैमाने पर बुनी गई है. मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में लड़ी गई ऐतिहासिक जंग को दिखाया जाएगा. यह वही युद्ध है जो करीब 13 दिनों यानी 1655 घंटों तक चला था और जिसका नतीजा भारत की ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया था.

3 दिसंबर 1971 से शुरू होकर 16 दिसंबर 1971 तक चली इस जंग में भारतीय सेना ने अदम्य साहस और रणनीति का परिचय दिया था. बॉर्डर 2 में इसी वीरता, बलिदान और देशभक्ति की भावना को बड़े पर्दे पर जीवंत किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- ‘शोले’ की अमर विरासत: एक महाकाव्य जो समय की सीमा लांघ गया

फिल्म में दिखेगी दमदार कास्ट

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जबकि ओरिजिनल बॉर्डर के निर्देशक जे.पी. दत्ता इस बार भी निर्माता के तौर पर जुड़े हुए हैं. उनके साथ निधि दत्ता और भूषण कुमार भी प्रोड्यूसर की भूमिका में हैं. कास्ट की बात करें तो सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

कब होगी रिलीज?

बता दें कि बॉर्डर 2 को 23 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. देशभक्ति से भरपूर इस वॉर ड्रामा को लेकर फैंस की उम्मीदें आसमान छू रही हैं और अब टीजर के साथ इंतजार और भी रोमांचक हो गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago