मनोरंजन

‘अकेले कमरे में बुलाया और…’ इस एक्ट्रेस ने खोला कास्टिंग काउच का बड़ा राज

फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का विवाद एक बार फिर चर्चा में है. इस बार अभिनेता सलमान खान के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री डेजी शाह ने अपना अनुभव साझा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्हें एक ऑडिशन का अवसर मिला था. उस दौरान एक साउथ का निर्देशक मुंबई आया हुआ था और कई अभिनेत्रियों के स्क्रीन टेस्ट ले रहा था.

डेजी शाह को भी उसी दौरान ऑडिशन के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां मौजूद फिल्ममेकर के व्यवहार ने उन्हें बेहद असहज कर दिया. उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए काफी परेशान करने वाला रहा. एक्ट्रेस ने ‘फ्री प्रेस जर्नल’ को दिए इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर खुलकर बात की.

एक्ट्रेस ने किया खुलासा

डेजी ने बताया कि, ‘मेरा साउथ के एक फिल्ममेकर के साथ बहुत बुरा एक्सपीरियंस हुआ था. वो मुंबई कास्टिंग के लिए आए थे. हम 6-7 लड़कियां उनसे मिलने गई थीं. वो हम सबसे अलग-अलग मिल रहे थे. लेकिन मुझे अच्छा नहीं लगा क्योंकि उन्होंने मुझे छुआ और मेरा हाथ पकड़कर रखा.’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं हमेशा से लोगों के छूने से डरती रही हूं. इसी वजह से मैं मसाज नहीं करवाती, क्योंकि मुझे छुआ जाना पसंद नहीं है, फिर चाहे वो औरत ही क्यों ना हो. आदमी के छूने की बात तो अलग ही है. तो वो वाली घटना मुझे और भी ज्यादा खराब लगी. मैंने उससे बस इतना कहा था कि मैं आपको बाद में बताऊंगी. लेकिन मैंने कभी वापस उन्हें कॉन्टैक्ट नहीं किया. उस घटना ने मुझे ये सिखा दिया कि आगे से किसी से भी अकेले में नहीं मिलना है.’


ये भी पढ़ें: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ थिएटर में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों से फैंस का टूटा दिल


डेजी शाह ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म जय हो से की थी. इसके बाद वह कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनीं, लेकिन इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं. उन्होंने करीब 7-8 फिल्मों में काम किया, हालांकि इनमें से कोई भी उन्हें वैसी सफलता नहीं दिला पाया जिसकी उन्हें उम्मीद थी. अब वह जल्द ही पलाश मुच्छल की अगली फिल्म में नजर आएंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

10 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

15 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

2 hours ago