दुनिया

एक चींटी की कीमत ₹21,000! केन्या से क्वीन गार्डन चींटियों की तस्करी करते पकड़ा गया चीनी नागरिक

Kenya Ant Smuggling Case: आपने गोल्ड से लेकर जंगली जानवरों तक की तस्करी के बारे में सुनी होगी. तस्करी का यह अवैध धंधा दुनिया की सरकारों की नाक में दम कर रखा है. अब इस लिस्ट में चींटियां भी शामिल हो गई हैं. ऐसा ही एक मामला केन्या से सामने आया है. जहां एक चीनी व्यक्ति को केन्या की चींटियों को देश से बाहर ले जाते समय पकड़ा गया. अदालत ने उसे सजा सुनाते हुए जुर्माना भी किया है.

ये कोई आम चींटियां नहीं है, इनकी गिनती दुनिया की सबसे मंहगी चींटियों में होती है. इनको क्वीन गार्डन के नाम से पहचाना जाता है. सिर्फ एक क्वीन गार्डन चींटी की कीमत ही 21 हजार रुपये से ज्यादा है. इन चींटियों की यूरोप और चीन के बाजारों में काफी डिमांड है. लोग इन्हें शौक के लिए खरीदते हैं.

चीन ले जाने के फिराक में था आरोपी

इन्हीं क्वीन गार्डन चींटियों को झांग केकुन नाम का एक चीनी नागरिक केन्या से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा था. उसे नौरोबी एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पकड़ा था. वह अपने सूटकेस में 2000 से ज्यादा चींटियों को रख रखा था और उन्हें चीन ले जाने की फिराक में था.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक उसपर नौरोबी की अदालत ने 10 लाख केन्याई शिलिंग (7.2 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है. कोर्ट ने उसे 1 साल जेल की सजा भी सुनाई है.

लोग सैकड़ों डॉलर में खरीद रहे एक चींटी

चीनी नागरिक पर केन्या में वन्य जीवों के अवैध कारोबार का भी आरोप लगा था. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक केन्या के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इन क्वीन चींटियों की यूरोप और चीन में लगातार मांग बढ़ रही है. लोग एक चींटी के लिए 20 हजार रुपये तक देने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में ‘अननोन गनमैन’ का खौफ: लश्कर के सह-संस्थापक को गोलियों से भूना; ‘धुरंधर’ स्टाइल में हुआ भारत के एक और दुश्मन का शिकार

जज ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि हाल के दिनों में केन्या की क्वीन गार्डन चींटियों की तस्करी बढ़ी है. इससे पर्यावरण पर बहुत ही खराब असर पड़ रहा है. कोर्ट ने आदेश दिया कि इस चीनी नागरिक की सजा पूरी होते ही इसे चीन वापस भेज दिया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago