मनोरंजन

तारक मेहता में ‘दया बेन’ का कमबैक? असित मोदी के साथ दिखी दिशा वकानी; फैंस हुए बेकाबू

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Oolta Chashmah) छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक माना जाता है. शो में दया बेन यानी एक्ट्रेस दिशा वकानी चाहने वालों के दिलों में अलग ही स्थान रखती हैं. हालांकि, काफी समय से वह शो से दूर हैं. अब एक बार फिर से उनकी चर्चा होने लगी है. इसकी वजह असित कुमार मोदी संग उनकी लेटेस्ट तस्वीरें हैं, जो रक्षा बंधन के मौके पर सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

दिशा वकानी की वापसी की चर्चाएं

दिशा वकानी ने साल 2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को छोड़ दिया था. तब से वह लाइमलाइट से दूरी बनाई हुई हैं लेकिन रक्षा बंधन के खास मौके पर दिशा ने अपने मुंह बोले भाई और तारक मेहता शो के निर्माता असित कुमार मोदी को राखी बांधी है. इस दौरान का एक लेटेस्ट वीडियो असित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है.

असित मोदी का प्यारा बंधन

असित मोदी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- कुछ रिश्तों को सिर्फ किस्मत ही बुनती है, जो खून का नहीं दिल का होता है. दिशा वकानी सिर्फ हमारी दया भाभी नहीं, बल्कि मेरी बहन भी है. सालों से हंसी, यादें और अपनापन बांटते हुए ये रिश्ता स्क्रीन से काफी आगे बढ़ चुका है.

ये भी पढ़ें: Baaghi 4 का टीजर आउट, इस बार कहानी के ‘विलेन’ और ‘हीरो’ भी हैं टाइगर श्रॉफ

फैंस की प्रतिक्रिया हाई है

लंबे समय बाद असित मोदी संग दिशा वकानी की झलक देखने के बाद फैंस तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में उनकी वापसी को लेकर डिमांड करने लगे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- प्लीज दिशा जी आप वापस आ जाओ तारक मेहता में, हम लोग आपको बहुत मिस करते हैं. इस तरह से तमाम यूजर्स अपने-अपने रिएक्शंस दे रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

37 minutes ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

1 hour ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago