मनोरंजन

कराची में ‘धुरंधर-2’ का हड़कंप! फिल्म देख सड़क पर उतरे पाक सैनिक; फुटपाथ पर सोते लोगों में ढूंढ रहे भारतीय एजेंट

Dhurandhar 2 Effect In Pakistan: कहा जाता है कि अगर कंटेंट में दम हो तो पब्लिक उसे देखने जरूर सिनेमाघरों तक पहुंचती है. आदित्य धर ने इस बात को साबित कर दिया है. धुरंधर द रिवेंज फिल्म ने मात्र 4 दिनों के भीतर वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म के सभी किरदारों की चारों तरफ वाहवाही हो रही है. इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हैरान कर दिया है. कराची के ल्यारी में धुरंधर फिल्म के बाद हड़कंप मचा हुआ है.

पाकिस्तानी सेना के जवान और पुलिस कराची के ल्यारी में घूम-घूमकर भारतीय एजेंटों को पकड़ने का अभियान चला रही है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें पाकिस्तानी पुलिस के जवान फुटपाथ पर सोए लोगों को जगाकर पूछताछ कर रही है.

ल्यारी में मची है अफरा-तफरी

धुरंधर द रिवेंज फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय एजेंट ल्यारी के दुकानों से लेकर गैंग्स में शामिल हुए रहते हैं और भारत के दुश्मनों का खात्मा करते हैं. इस फिल्म को देखने के बाद पाकिस्तान के हाथपांव फुले हुए हैं. पाकिस्तान पुलिस के जवान कराची के ल्यारी में तलाशी अभियान चला रहे हैं. जिसमें वो सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान पुलिस के जवान फुटपाथ पर चादर ओढ़कर सोए एक व्यक्ति को जगाते हैं और उससे पहचान पूछते हैं. जब वो व्यक्ति उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाता है, तब जाकर उसे छोड़ते हैं.

छिपते फिर रहे पाकिस्तान के जमील जमाली

बता दें कि आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज में जमील जमाली का किरदार काफी हद तक ल्यारी के नेता नबील गबोल पर आधारित बताया जा रहा है. अब उनकी भी हालत खराब हो गई है. धुरंधर का फर्स्ट पार्ट जब आया था तब नबील गबोल पाकिस्तानी मीडिया को घूम-घूमकर इंटरव्यू देते फिर रहे थे कि जमील जमाली का किरदार उनपर आधारित है.

ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूस गैंग का सदस्य अरेस्ट; पेट्रोल पंप पर चला रहा था पंचर की दुकान, गाजियाबाद पुलिस की रेड

अब धुरंधर-2 में जमील जमाली को भारतीय एजेंट दिखाया गया है. जिसके बाद से उनके पांव तले जमीन खिसक गई है. लोग उन्हें ढूंढ रहे हैं लेकिन वो छिपते फिर रहे हैं. उन्होंने धुरंधर द रिवेंज फिल्म में दिखाए गए अपने किरदार पर जबरदस्त नाराजगी जाहिर की है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

20 minutes ago