मनोरंजन

क्या कीकू शारदा ने छोड़ा कपिल शर्मा शो? अर्चना पूरन सिंह ने किया बड़ा खुलासा

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो के फैंस को हाल ही में एक खबर ने चौंका दिया. कहा गया कि कॉमेडियन कीकू शारदा (Kiku Sharda) शो छोड़ने वाले हैं. लेकिन अब अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि कीकू अब भी शो का हिस्सा हैं.

कीकू शारदा (Kiku Sharda) जो शो में कई मजेदार किरदार निभाते रहे हैं वो हमेशा से कपिल शर्मा की टीम के मजबूत सदस्य रहे हैं. जब बाकी कलाकार किसी न किसी वजह से शो से अलग हुए, कीकू ने कभी साथ नहीं छोड़ा. इसलिए जब उनके शो छोड़ने की अफवाहें सामने आईं तो फैन्स में मायूसी छा गई.

दरअसल, कीकू (Kiku Sharda) जल्द ही एक नए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आने वाले हैं, जिसे अशनीर ग्रोवर होस्ट करेंगे. इसी वजह से लोगों को लगा कि वो कपिल का शो छोड़ रहे हैं. साथ ही कृष्णा अभिषेक से उनके झगड़े की भी चर्चा हुई लेकिन ये सिर्फ एक ऑन-स्क्रीन प्रैंक था.

अर्चना पूरन सिंह, जो खुद ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से लंबे वक्त से जुड़ी हैं, ने बताया कि कीकू ने शो की शूटिंग पूरी कर ली है और वो आने वाले एपिसोड्स में भी नजर आएंगे. एक सोर्स के मुताबिक, कीकू (Kiku Sharda) ने अपने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले कपिल शो की शूटिंग खत्म कर ली थी.

इसे भी पढ़ें-‘मिर्जापुर’ बड़े पर्दे पर देने वाली है दस्तक, फुल-लेंथ फिल्म से मचेगा भौकाल

तो फैंस के लिए राहत की बात ये है कि कीकू (Kiku Sharda) कहीं नहीं जा रहे वो अब भी कपिल शर्मा की टीम का हिस्सा हैं और हंसी का तड़का लगाते रहेंगे. अब बस इंतजार है उनके अगले एपिसोड का, जहां वो फिर से अपने चहेते किरदारों में धमाल मचाएंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

39 minutes ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

51 minutes ago

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…

54 minutes ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

1 hour ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

2 hours ago