Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन की मच-अवेडेट फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. चौथी फेल विजय सलगांवकर और उसके परिवार की यह रोमांचक कहानी न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है. महज तीन दिनों के वीकेंड में इस सस्पेंस थ्रिलर ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया है.
अजय देवगन और तब्बू की ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग वीकेंड पर ऐतिहासिक कमाई करते हुए 3 दिनों में 276 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. भारत में 150 करोड़ और विदेशों में 61 करोड़ का बिजनेस कर यह फिल्म 2026 की सबसे सफल फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है.
4 साल के लंबे इंतजार के बाद आई ‘दृश्यम 3’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है. फिल्म ने शुरुआती 3 दिनों में भारत में लगभग 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं ओवरसीज में भी फिल्म का जादू चला. तीन दिनों के भीतर इस फिल्म की कुल वैश्विक कमाई (Worldwide Collection) 276 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. वर्ष 2026 में ‘धुरंधर 2’ के बाद ‘दृश्यम 3’ साल की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है.
विजय सलगांवकर का शातिर दिमाग और पुलिस सिस्टम के साथ उसकी जंग अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, विदेशों में फिल्म ने 3 दिनों में 61 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार कमाई की है. रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने ओवरसीज में केवल एक दिन में 20 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया.
विदेशी बाजारों में फिल्म का दबदबा कायम है. ‘दृश्यम 3’ ने अलग-अलग देशों में तीन दिनों के भीतर जबरदस्त कारोबार किया है:
‘दृश्यम 3’ का सफर पहले ही दिन ऐतिहासिक रहा. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 62 करोड़ रुपये का विशाल बिजनेस कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. इसी के साथ यह अजय देवगन के पूरे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इस मामले में ‘दृश्यम 3’ ने ‘रेड 2’, ‘सिंघम अगेन’ और ‘गोलमाल रिटर्न्स’ जैसी हिट फ्रेंचाइजी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें-सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग
-भारत एक्सप्रेस
SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…
CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…