यूटिलिटी

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच तेल बाजार से थोड़ी राहत की खबर सामने आई है. कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के रणनीतिक भंडार से तेल बाजार में उतारने के फैसले के बाद सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. इसका असर आगे चलकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है.

सोमवार को ब्रेंट क्रूड 66 सेंट यानी 0.65 फीसदी सस्ता होकर 101.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं अमेरिकी WTI क्रूड की कीमत 95 सेंट यानी 1.03 फीसदी गिरकर 90.12 डॉलर प्रति बैरल रही. कीमतों में यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण तेल सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है.

G7 के फैसले से बाजार को मिलेगी राहत

G7 देशों ने शुक्रवार को करीब 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल और डीजल अपने आपातकालीन भंडार से बाजार में जारी करने पर सहमति जताई थी. माना जा रहा है कि इससे वैश्विक बाजार में तेल की उपलब्धता बढ़ेगी और सप्लाई की कमी का दबाव कुछ कम होगा. देशों ने ऊर्जा निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगाने की बात भी कही है.

इस बीच मिडिल ईस्ट से तेल का निर्यात भी बढ़ता दिख रहा है. शिपिंग आंकड़ों के अनुसार, सितंबर के आखिरी सप्ताह में चार दिनों तक इस क्षेत्र से तेल निर्यात युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर से ज्यादा रहा.

सऊदी तेल ठिकानों पर हमले का दावा

हालांकि, खतरा पूरी तरह टला नहीं है. हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के रियाद और खुरैस में सऊदी अरामको के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया है. सऊदी अरब ने इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है. उधर, सऊदी समर्थित यमन सरकार ने हूतियों के कब्जे वाले इलाकों को वापस लेने के लिए बड़ा सैन्य अभियान शुरू करने की बात कही है.


ये भी पढ़ें: भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक


एशिया में अरामको ने घटाए दाम

सऊदी अरामको ने नवंबर के लिए एशियाई खरीदारों के कच्चे तेल के दाम अप्रत्याशित रूप से घटा दिए हैं. कीमतों में यह कटौती करीब छह साल के निचले स्तर तक पहुंच गई है. हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक खाड़ी क्षेत्र में तनाव और जहाजों पर हमलों का खतरा बना रहने के कारण ब्रेंट क्रूड अभी भी 100 डॉलर के आसपास है. साथ ही, OPEC+ ने 2027 के उत्पादन कोटे की समीक्षा भी टाल दी है. रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेन के बढ़ते हमले भी तेल बाजार की अनिश्चितता बढ़ा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

9 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

3 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

3 hours ago