मनोरंजन

Dunki VS Salaar: बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ और ‘डंकी’ की जोरदार आंधी, जानें कितना रहा कलेक्शन

Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ और प्रभास की सालार में जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ के कहर के बावजूद अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. हालांकि फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है. ये फिल्म शाहरुख खान की इस साल की दो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर धीमा परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘डंकी’ और ‘सालार’ ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘सालार’ का जोरदार कलेक्शन (Salaar Box Office Collection)

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सलार’ ने गुरुवार को 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की है और वहीं इस फिल्म ने 7 दिनों में कुल मिलाकर 308.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनिया भर में करीब 465 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है. वहीं फिल्म ने छठे दिन विदेशों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है.

‘सलार’ में प्रभास

फिल्म ‘सालार’ में प्रभास काफी दमदार रोल में दिखे हैं और उनके एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ हो रही है. इसके अलावा इस फिल्म में श्रुति हासन, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी, टीनू आनंद और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी हैं. ये फिल्म अपने मेगा एक्शन और दो दोस्तों के दुश्मन बनने की कहानी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है.

‘डंकी’ का कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म डंकी की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 9.00 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘डंकी’ ने रिलीज के आठ दिनों में 161.01 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.दुनियाभर में शाहरुख खान की फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी के साथ ये फिल्म वर्ल्डवाइड छप्परफाड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 305 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

क्या बजट से आगे निकली ‘डंकी’

कहा जा रहा है कि शाह रुख खान की ‘डंकी’ का बजट उनकी फिल्म पिछली फिल्म ‘पठान और जवान’ से काफी कम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘डंकी’ का बजट 120 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago