मनोरंजन

1 मिलियन व्यूज पार करते ही छाया भोजपुरी गाना ‘दुनो हाथे कमर धरा’, इंटरनेट पर बना सुपरहिट सेंसेशन

Rakesh Mishra New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक गाना जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. भोजपुरी लोकगीत ‘दुनो हाथे कमर धरा’ ने यूट्यूब पर 1 मिलियन (10 लाख) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है और तेजी से आगे बढ़ रहा है. रिलीज के साथ ही चर्चा में आया यह गाना अब दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है.

इस गाने को अपनी आवाज दी है भोजपुरी सिनेमा के म्यूजिक स्टार राकेश मिश्रा ने, जिनकी गायकी एक बार फिर फैंस के दिलों पर छा गई है. गाने के वीडियो में उनके साथ नजर आ रहीं नीतू यादव की अदाएं और शानदार डांस मूव्स इसे और भी खास बना रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री इतनी दमदार है कि दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं.

देसी फील और मधुर धुन है गाने की खासियत

गाने की खासियत इसकी देसी फील, मधुर धुन और आसान बोल हैं, जिन्हें प्रकाश बारूद ने लिखा और संगीतबद्ध किया है. वहीं आशीष सत्यार्थी के निर्देशन में तैयार हुआ यह वीडियो भव्य लोकेशन और शानदार सिनेमैटोग्राफी के चलते एक विजुअल ट्रीट बन गया है.

इस प्रोजेक्ट के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा दर्शकों को हाई-क्वालिटी कंटेंट देना रहा है. उन्होंने बताया कि इस गाने के निर्माण में तकनीक और रचनात्मकता से कोई समझौता नहीं किया गया, जो इसके ऑडियो और वीडियो में साफ नजर आता है.

राकेश मिश्रा ने दी है अपनी आवाज

राकेश मिश्रा ने इस गाने को अपने दिल के करीब बताते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दर्शक इसे भरपूर प्यार देंगे. वहीं नीतू यादव ने भी गाने को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के लिए फैंस का धन्यवाद किया और इसे एक एंटरटेनिंग पैकेज बताया.

यूट्यूब पर रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसके हुक स्टेप और म्यूजिक पर रील्स की बाढ़ आ चुकी है, जिससे इसकी लोकप्रियता और तेजी से बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें- “मेरे जाने के बाद मेरी फिल्मों का ख्याल रखना…” ऐसा क्यों बोल गए आमिर खान

कुल मिलाकर, ‘दुनो हाथे कमर धरा’ सिर्फ 1 मिलियन व्यूज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का अगला बड़ा चार्टबस्टर बनने की राह पर है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

7 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

27 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

37 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

58 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago