मनोरंजन

रेव पार्टी…सांपों के जहर मामले के बीच कोटा में Elvish Yadav को राजस्थान पुलिस ने रोका, पूछताछ के बाद छोड़ा

Elvish Yadav News: पॉपुलर यूट्यूबर एवं बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव से जुड़ी बड़ी खबर है. पिछले कई दिनों से रेव पार्टियां कराने और सांपों के जहर मामले में एल्विश यादव सुर्खियों में थे. नोएडा पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिनमें 5 आरोपियों को न्‍यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया. वहीं, छठा आरोपी एल्विश यादव को बताया जा रहा था, उसके कहीं गायब होने की खबरें आ रही थीं, इसी बीच शनिवार शाम को उसे राजस्थान पुलिस ने पकड़ लिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोटा जिले की पुलिस ने एल्विश यादव की कार को रोका. उसके बाद एल्विश को हिरासत में लेने की सूचना नोएडा पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस ने एल्विश को वांटेड मानने से इनकार कर दिया. बाद में नोएडा पुलिस के कहने पर कोटा पुलिस ने एल्विश की गाड़ी को जाने दिया. कोटा ग्रामीण के सुकेत थाना अधिकारी विष्णु ने इस बारे में बताया कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के चलते हुए रुटीन चेकिंग के दौरान कोटा में पंजाब नंबर की गाड़ी को रोका गया था. उस कार में तीन-चार लोग सवार थे. पूछताछ में एक ने अपना नाम एल्विश यादव बताया था.

नोएडा पुलिस का यह जवाब सुनकर कोटा पुलिस ने एल्विश को छोड़ा

अधिकारी विष्णु ने कहा- “हमें पता चला कि एल्विश यादव का नोएडा में एक केस दर्ज है. जिसके कारण हमने उसके बारे में नोएडा के संबंधित थाने डीसीपी और एसीपी से बातचीत की. उन्होंने हमें बताया कि वह अभी वांटेड नहीं है, अभी जांच चल रही है, उसके बाद हमने उसको छोड़ दिया.”

यह भी पढ़िए: Big Boss विनर Elvish Yadav पर सांपों की तस्करी का आरोप, FIR दर्ज, विदेशी लड़कियां बुलाकर रेव पार्टी कराते थे!

Bharat Express Desk

Recent Posts

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

6 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

13 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

16 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

18 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

21 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

36 minutes ago