Empuraan Review: पिछले कुछ साल में साउथ इंडियन फिल्मों की जबरदस्त धूम देखने को मिली है. बाहुबली, केजीएफ, आरआरआर, कांतारा और पुष्पा जैसी फिल्मों ने पूरे देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली है. आज ही एक और साउथ की फिल्म आई है जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों में बज क्रिएट कर दिया था, एडवांस बुकिंग में भी धमाल मचा दिया था. जी हां हम बात कर रहे हैं मोहनलाल की L2:Empuraan की जो आज ही रिलीज हुई है.
इस फिल्म ने अब तक 60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अब देखना है कि बॉक्स ऑफिस पर भी कितना कमाल दिखा पाएगी.आइए आपको बताते हैं फिल्म का फर्स्ट शो देखकर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर क्या रिव्यू और कमेंट दिया है.
फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर आए दर्शकों ने इस पर मिक्स रिएक्शन दिया है, एक ने कहा शुरुआत उतनी अच्छी नहीं है लेकिन क्लाईमेक्स बढ़िया है. दूसरे यूजर ने लिखा, “पहला हाफ गुड एंड इंगेजिंग है, मोहनलाल छा गए. स्टोरी अच्छी है.
एक और अन्य यूजर ने लिखा, “विजुअल्स काफी अच्छे हैं और क्वालिटी भी बेहतरीन है, लेकिन लूसिफर वाला मैजिक नहीं है. हालांकि, ये इतनी पावरफुल है कि कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूट जाएंगे”.
हालांकि, दर्शकों के मिक्स रिएक्शन के बीच लोगों को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर पुष्पा जैसी फिल्मों को टक्कर दे पाएगी या सिकंदर को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी क्योंकि 30 तारीख में अब ज्यादा दिन नहीं हैं.
आपको बता दें कि इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमार ने एल 2: एमपुरान ने साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अभिनय किया है, बल्कि एक्शन ड्रामा फिल्म के निर्देशन की कमान भी संभाली है. फिल्म की कहानी मुरली गोपी ने लिखी है, वहीं फिल्म का निर्देशन भी सुकुमार ने ही किया है. अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कितनी कमाई करती है और दर्शकों के दिल में उतर पाती है या नहीं.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…