उत्तर प्रदेश

क्या है अखिलेश यादव का ‘दुर्गंध’ वाला बयान, जिसपर भाजपा ने चौतरफा घेरा, कहा- ‘वह हमारी आस्थाओं पर कर रहे हैं प्रहार ’

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव के ‘दुर्गंध’ वाले बयान पर भाजपा सांसदों ने सवाल उठाए हैं. भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि वह पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ बोलते-बोलते अब हमारी आस्थाओं पर प्रहार कर रहे हैं.

बीजेपी सांसद रवि किशन ने किया पलटवार

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ‘सुगंध-दुर्गंध’ वाले बयान पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, “हमारे लिए हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र चीज गाय का गोबर है. हमारे अनुष्ठान, दवाइयां, खाना बनाना और ईंधन सब इससे आते हैं. मेरी मां इसे खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करती थीं और हम इसके साथ बड़े हुए. आज, वह कह रहे हैं कि इसमें गंध आती है. वह कहते हैं कि हिंदुओं में गंध आती है. सबसे बड़ा दुख इस बात का है कि वह पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ बोलते-बोलते अब हमारी आस्थाओं पर प्रहार कर रहे हैं, इससे हमें बहुत चोट लगती है.”

सड़क या छत पर नमाज न पढ़ने को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “नमाज केवल मस्जिदों में पढ़ी जानी चाहिए, जहां इसे स्वीकार किया जाता है. यह चिंताजनक है कि इसे सड़कों पर पढ़ना किसने शुरू किया. हिंदू और मुस्लिम दोनों पर कानून लागू होता है. यह महत्वपूर्ण है कि एंबुलेंस चालक, स्कूली बच्चे या काम पर जाने वाले किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो. अगर इसके लिए कोई नियम बनाए गए हैं, तो मोदी सरकार के तहत इस देश में सभी को कानून का पालन करना चाहिए और सद्भाव से रहना चाहिए.”

सांसद दिनेश शर्मा ने भी बोला हमला

अखिलेश यादव के ‘सुगंध-दुर्गंध’ वाले बयान पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, “गाय में देवी-देवताओं का निवास होता है, और जहां भगवान का निवास होता है, उन्हें (अखिलेश यादव) उनमें से बदबू आ रही है. वे भी स्टालिन की तरह हो गए हैं, जिनको सनातन में डेंगू और मलेरिया दिखाई देता था. अब अखिलेश को गौमाता में दुर्गंध आने लगी, ये आश्चर्य की बात है. नेताजी जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने मुझे बधाई दी थी और कहा था कि बेटा तुमने गाय का संरक्षण किया है, ये पुण्य का काम है. अखिलेश यादव को सीएम योगी को फोन करके बधाई देनी चाहिए थी. जो काम अखिलेश सीएम रहते हुए नहीं कर पाए, वो काम सीएम योगी कर रहे हैं और गायों की सेवा के लिए पैसे दे रहे हैं.”

उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज न पढ़े जाने पर भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “इस पर किसी विवाद की जरूरत नहीं है. मेरा मानना है कि हमारे कई धार्मिक नेताओं ने बहुत सकारात्मक रुख अपनाया है. उन्होंने सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने की अपील की और इसका असर दिखाई दे रहा है.”

यह भी पढ़ें- PM Modi J&K Visit: कश्मीरियों का 70 साल पुराना सपना पूरा करेंगे PM Modi, 19 अप्रैल को देंगे ये बड़ी सौगात

कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह के संतों की तुलना बैल से करने वाले कथित बयान पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं, जिस तरह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतों को ‘अपराधी’ कह रहे हैं, उनको शर्म आनी चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

2 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

18 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

21 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

36 minutes ago