मनोरंजन

इमरान हाशमी की ‘आवारपन 2’ की रिलीज टली, अब इस बड़े मौके पर सिनेमाघरों में मचेगा बवाल

Awarapan 2 Release Date: इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई है जो थोड़ी कड़वी है और थोड़ी मीठी. अगर आप भी ‘आवारपन’ के उस पुराने जादू को दोबारा पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे, तो आपको अपनी एक्साइटमेंट पर थोड़ा और कंट्रोल रखना होगा. खबर है कि ‘आवारपन 2’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले यह फिल्म 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने का फैसला लिया है.

क्यों टली फिल्म की रिलीज?

फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो अभी भी पोस्ट-प्रोडक्शन और कुछ पैचवर्क का काम बाकी है. मेकर्स इस कल्ट क्लासिक के सीक्वल के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते. उनका मानना है कि ‘आवारपन’ कोई मामूली फिल्म नहीं थी, बल्कि इसकी एक अलग Legacy है. इसलिए हड़बड़ी में फिल्म रिलीज करने के बजाय, उसे फिनिशिंग टच देने के लिए थोड़ा और वक्त लेना ही समझदारी भरा फैसला लगा.

अब कब होगी रिलीज?

फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नई रिलीज विंडो काफी तगड़ी चुनी गई है. अब यह फिल्म अगस्त 2026 के इंडिपेंडेंस डे वीकेंड को टारगेट कर रही है. हालांकि अभी तक किसी फिक्स डेट का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मिड-अगस्त का स्लॉट लगभग तय माना जा रहा है. देखा जाए तो यह फिल्म के लिए बिजनेस के लिहाज से भी फायदेमंद होगा, क्योंकि 15 अगस्त की छुट्टियों का फायदा सीधे तौर पर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दिखेगा.

ये भी पढ़ें- “पंगा मत लेना…” रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ पर विंदू दारा सिंह की चेतावनी, मेकर्स को दी ये बड़ी सलाह

पुरानी यादें और नया अवतार

बता दें कि साल 2007 में जब ‘आवारपन’ आई थी, तो भले ही बॉक्स ऑफिस पर उसने बहुत कमाल न दिखाया हो, लेकिन समय के साथ वह एक कल्ट फिल्म बन गई. शिवम पंडित का वो किरदार, फिल्म का रूहानी संगीत और इमरान हाशमी की इंटेंस एक्टिंग ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी. अब सीक्वल में दिशा पाटनी फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी.

दिलचस्प बात यह है कि इस बार कमान मोहित सूरी के पास नहीं बल्कि ‘जवानी जानेमन’ फेम डायरेक्टर नितिन कक्कड़ के हाथों में है. ऐसे में फैंस यह देखने के लिए बेताब हैं कि क्या नितिन वही पुराना दर्द और इमोशन दोबारा पैदा कर पाएंगे. फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही शुरू हो गई थी और तब से ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. अब बस इंतजार है अगस्त का, जब ‘आवारपन 2’ बड़े पर्दे पर अपना कमाल दिखाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

15 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

18 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

34 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

44 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

45 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

56 minutes ago