Urdu Conclave 2026

“पंगा मत लेना…” रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ पर विंदू दारा सिंह की चेतावनी, मेकर्स को दी ये बड़ी सलाह

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ के टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है. अब इस पर ‘हनुमान’ दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की भव्यता की तारीफ के साथ-साथ मेकर्स को बड़ी नसीहत भी दी है.

Ramayanam, Ranbir Kapoor, Vindu Dara Singh

Vindu Dara Singh Warning: रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक चर्चाओं का बाजार गर्म है. हाल ही में इस मेगा बजट फिल्म का टीजर सामने आया, जिसने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है. इस पर अब एक ऐसी शख्सियत का बयान आया है, जिनका इस महागाथा से खून का रिश्ता है. हम बात कर रहे हैं विंदू दारा सिंह की, जिनके पिता स्वर्गीय दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में ‘हनुमान’ बनकर इतिहास रच दिया था.

“पंगा मत लेना…” विंदू की दोटूक सलाह

विंदू दारा सिंह ने फिल्म के टीजर की जमकर तारीफ की है. उन्होंने इसके VFX और भव्य स्केल को देखकर खुशी जताई, लेकिन साथ ही मेकर्स को एक बड़ी और जरूरी नसीहत भी दे डाली. विंदू का कहना है कि रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था है. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर मेकर्स ने ‘क्रिएटिविटी’ के नाम पर मूल कहानी या किरदारों की पारंपरिक छवि के साथ जरा भी छेड़छाड़ की, तो दर्शक इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. उनका इशारा साफ था कि जो गलती ‘आदिपुरुष’ के समय हुई, वह दोहराई न जाए.

क्या रणबीर कपूर बन पाएंगे ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’?

जब बात रणबीर कपूर की आई, तो विंदू काफी सकारात्मक दिखे. उन्होंने कहा कि रणबीर एक मंझे हुए कलाकार हैं, लेकिन राम के किरदार में ढलने के लिए उन्हें वही सादगी और ठहराव लाना होगा जो कभी अरुण गोविल की पहचान थी. विंदू के मुताबिक, “अगर रणबीर उस मर्यादा को पकड़ लेते हैं, तो फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता.”

ये भी पढ़ें- रणबीर की ‘रामायण’ को देगी टक्कर? आ रही है एक और रामायण!

जनता की राय और बॉक्स ऑफिस का दांव

लगभग 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट से बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं. जहां एक तरफ लोग इसकी भव्यता के कायल हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अब भी इसके वीएफएक्स की तुलना पुरानी फिल्मों से कर रहे हैं. दर्शकों की बस एक ही मांग है फिल्म की आत्मा और मूल भावनाओं के साथ न्याय हो.

आपको बता दें कि ‘रामायणम्’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के लिए तय किया गया है. अब देखना यह है कि नितेश तिवारी की यह ‘रामायण’ आधुनिक दौर के दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read