मनोरंजन

फैसल खान ने भाई आमिर खान पर लगाया धमकाने का आरोप, परिवार वालों ने मौसी से शादी करने का बनाया था दबाव

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भाई फैसल खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने परिवार से नाता तोड़ने की बात कही थी.

अब एक और वीडियो में उन्होंने आमिर खान पर खुद को धमकाने का आरोप लगाया है. साथ ही परिवार वालों पर मौसी से शादी करने का दबाव भी बनाने का आरोप लगाया.

उन्होंने एक वीडियो में कहा,

“आमिर ने भी मुझे गलत तरीके से पकड़ा. पुलिस के साथ आए थे आमिर, मेरे घर पर, जो असल में उनका ही घर है. उन्होंने कहा कि अगर तुम नहीं चलोगे मनोचिकित्सक के पास, तो दूसरे रूम में डॉक्टर है जो तुम्हें इंजेक्शन देगा और तुम्हें बेहोश करेगा. तुमको जबरदस्ती ले जाया जाएगा, मेंटल इवेल्यूएशन करवाने के लिए. मैं तो शॉक में भी था, मैंने आमिर को बोला भी अगर ऐसा करना ही था, तो मैं साथ में आराम से चल देता.”

फोन भी छीन लिया गया

उन्होंने आगे कहा कि,मैं उनके साथ चला गया नर्सिंग होम में. वहां मेरा फोन भी ले लिया. मैं बिलकुल लाचार था, उनकी दया पर था, बिना परिवार के. जब डॉक्टर ने ऐसी बात की तो मुझे लगा कि मेरे साथ बहुत गलत होने वाला है. मुझे हर चीज सहनी पड़ेगी. मैंने उस दिन भी कहा था एक दिन आएगा जब चींटी भी हाथी को मार गिराएगी.”

इसी के साथ ही उन्होंने अपनी मां सहित परिवार वालों पर मौसी से शादी करने का दबाव भी बनाने का आरोप लगाया.

पारिवारिक संबंध तोड़ लिए आमिर खान

इससे पहले फैसल खान ने अपनी पोस्ट में लिखा था,

“भारी मन और नए साहस के साथ, मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने एक सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से घोषित इन सभी लोगों से अपने पारिवारिक संबंध तोड़ लिए हैं. यह कदम, हालांकि कठिन है, लेकिन यह मेरे स्वास्थ्य लाभ और विकास के लिए जरूरी है. जीवन अब स्वतंत्रता, सम्मान और खुद की खोज के एक नए अध्याय में प्रवेश कर रहा है, जिसे मैं सकारात्मकता, सच्चाई और शक्ति के साथ स्वीकार करता हूं.”

ये भी पढ़ें- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, भारत ने यूक्रेन युद्ध के ‘शांतिपूर्ण समाधान’ का किया आह्वान

फैसल खान भी एक एक्टर हैं, उन्होंने विक्रम भट्ट की फिल्म ‘मदहोश’ (1996) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म ‘मेला’ (2000) में काम किया था, यहीं से उनकी पहचान दर्शकों के बीच बनी थी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

20 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

23 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago