मनोरंजन

Filmfare Awards 2025 में ‘लापता लेडीज’ की धूम, किस सितारे को मिला कौन सा अवॉर्ड देखें पूरी डिटेल

Filmfare Awards 2025: हर साल की तरह इस साल भी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स ने सिने प्रेमियों का दिल जीत लिया. अहमदाबाद में आयोजित इस भव्य समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के शहंशाह शाहरुख खान और मशहूर निर्देशक करण जौहर ने होस्टिंग की. इस बार की शाम का सबसे बड़ा स्टारशो ‘लापता लेडीज’ रही, जिसने कई कैटेगरी में बाजी मारी.

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स विनर्स

इस साल बेस्ट फिल्म का खिताब ‘लापता लेडीज’ को मिला. फिल्म के डायरेक्टर किरण राव ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया. बेस्ट एक्टर का पुरस्कार कार्तिक आर्यन (‘चंदू चैंपियन’) और अभिषेक बच्चन (‘आई वांट टू टॉक’) को मिला, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट (‘जिगरा’) को गया.

क्रिटिक्स की पसंद में राजकुमार राव (‘श्रीकांत’) और प्रतिभा रांटा (‘लापता लेडीज’) ने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का खिताब जीता. डेब्यू अवॉर्ड में लक्ष्य लालवानी (‘किल’) और नितांशी गोयल (‘लापता लेडीज’) ने नाम रोशन किया. सपोर्टिंग रोल में छाया कदम और रवि किशन को पुरस्कृत किया गया. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के अवॉर्ड्स कुणाल खेमू (‘मडगांव एक्सप्रेस’) और आदित्य सुहास जंभाले (‘आर्टिकल 370’) के नाम रहे.

दिग्गजों को दी गई श्रद्धांजलि

इस साल जीनत अमान और दिवंगत निर्देशक श्याम बेनेगल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. समारोह में दिवंगत अदाकारा नूतन और फिल्ममेकर बिमल राय को भी याद किया गया. शाहरुख खान ने इस दौरान दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की यादों को भी ताजा किया. बीमार होने की वजह से उनकी पत्नी उपस्थित नहीं हो पाईं, इसलिए शाहरुख ने उनके लिए अवॉर्ड रिसीव किया और याद दिलाया कि दिलीप कुमार ने एक बार उन्हें सिर पर हाथ फेरते हुए कहा था कि अगर उनका बेटा होता तो शाहरुख जैसा होता.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता की धमाकेदार एंट्री, घरवालों को किया रोस्ट

जया बच्चन का सशक्त संदेश

अवॉर्ड समारोह में जया बच्चन ने इंडस्ट्री को ‘बॉलीवुड’ कहे जाने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा, “55 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. इसे हिंदी या इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ही कहें, ना कि बॉलीवुड.”

इस अवसर पर अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के 83वें जन्मदिन के मौके पर मंच पर एक खास डांस परफॉर्मेंस भी दी, जो समारोह की यादगार झलकियों में शामिल रहा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

15 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

16 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

28 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

36 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago