मनोरंजन

अक्षय कुमार से लेकर अली फजल तक…सुबह-सुबह वोट डालने निकले ये बॉलीवुड सितारे, इंक मार्क किया फ्लॉन्ट

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए आज यानी 19 नवंबर 2024 को मतदान हो रहा है. इस बार चुनावी रण में अपनी किस्तम आजमाने के लिए 4,140 उम्मीदवार उतरे हैं. जिसका फैसला जनता वोटिंग से करेगी. सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग में अक्षय कुमार से लेकर अली फजल जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. वहां उन सितारों को स्पॉट किया गया और सबकी नजर अक्षय कुमार पर ही अटकी रही. ऐसे में चलिए आपको बॉलीवुड सितारों की झलक दिखाते हैं.

अक्षय कुमार ने डाला वोट

बुधवार की सुबह ही बॉलीवुड सितारे पॉलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे. अक्षय कुमार ने नीली शर्ट और खाकी पेंट में अपनी कार से पोलिंग बूथ पर एंट्री ली और वोट डाला. साथा ही अभिनेता ने अपनी इंक लगी उंगली को भी फ्लॉन्ट किया. अक्षय कुमार ने वोट डालकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि अच्छी बात ये है कि पोलिंग बूथ में इंतेजाम बहुत बेहतर है. अंदर सफाई रखी हुई है. मैं बस ये कहूंगा कि लोग आएं और अपना वोट डालें.

राजकुमार राव-अली फजल ने किया मत का इस्तेमाल

वहीं अक्षय कुमार के अलावा स्त्री 2 के स्टार राजकुमार राव ने भी मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला. वोट डालने के बाद अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया है. राजकुमार राव ने कहा लोकतंत्र में यह हमारा अधिकार है इसलिए यह जरूरी है कि हम वोट देने के लिए बाहर निकले. इसके अलावा अली फजल ने भी विधानसभा चुनाव में वोट डालकर अपना कर्तव्य निभाया है. वोट डालने के बाद उनकी इंक लगी उंगली को भी फ्लॉन्ट किया गया है.

सलमान खान की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के माता-पिता सलीम खान और सलमान खान भी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे. अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने अपनी स्याही लगी उंगली भी दिखाई. इसके अलावा मुंबई में जिस बूथ पर सलमान खान आए है वहां पर बड़ी तादाद में मुंबई पुलिस तैनात है. सलमान खान को हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कई धमकियां मिली है. इसके बाद पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर अलर्ट है.

सुनील शेट्टी ने भी फुल स्वैग में डाला वोट

सुनील शेट्टी भी फुल स्वैग में वोट डालने के लिए बांद्रा में एक मतदान केंद्र पहुंचे. वह सुबह पोलिंग बूथ पर नजर आए जहां उन्होंने फैंस को भी वोट डालने के लिए प्रेरित किया.

रितेश देशमुख और उनकी पत्नी ने दिया वोट

एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने लातूर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने कहा, “हर किसी को वोट डालने का अधिकार है. लोगों को बाहर आकर अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए. आज एक महत्वपूर्ण दिन है, जनता एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं.”

फिल्म निर्देशक सुभाष घई भी पहुंचे

फिल्म निर्देशक सुभाष घई भी वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मतदान अधिकार भी है और कर्तव्य भी. मतदान जरूर करें… मैं उन लोगों को मतदान दूंगा जो महाराष्ट्र के विकास के साथ-साथ यहां के बच्चों का भी कल्याण करें.” इसके साथ ही फिल्म निर्देशक ने अपनी उंगली पर लगी इंक को भी फ्लॉन्ट किया.

फरहान अख्तर और जोया अख्तर

एक्टर फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर ने मुंबई के बांद्रा में माउंट मैरी कॉन्वेंट हाई स्कूल में अपना वोट डाला. साथ ही मीडिया से बातचीत करते हुए भी नजर आए.

सोनू सूद ने लोगों से की वोटिंग की अपील

मताधिकार का प्रयोग करने के बाद एक्टर सोनू सूद ने लोगों से वोटिंग की अपील की. उन्होंने कहा, “बाहर जाकर वोट देना हर किसी की जिम्मेदारी है. यह देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.”

जॉन अब्राहम कैजुअल लुक में आए नजर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जॉन अब्राहम ने रिजवी कॉलेज, बांद्रा मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. साथ ही अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई. इस दौरान एक्टर कैजुअल लुक में नजर आए.

डायरेक्ट कबीर खान ने डाला वोट

डायरेक्ट कबीर खान मीडिया के सामने उंगली पर लगे स्याही के निशान को दिखाते नजर आए. उन्होंने सुबह-सुबह ही मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला साथ लोगों से वोट डालने की अपील भी की.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

8 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

10 hours ago