पीएम मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दक्षिण अमेरिका के गुयाना पहुंचे. पिछले 56 सालों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री यहां दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जॉर्जटाउन पहुंचे तो राष्ट्रपति इरफान ने हवाई अड्डे पर इनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान गुयाना के करीब आधा दर्जन मंत्री भी मौजूद रहे. अब गुयाना और बारबाडोस ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री को अब तक 19 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं.
गुयाना प्रधानमंत्री को ”The Order of Excellence’ सम्मान और बारबाडोस ‘Honorary Order of Freedom of Barbados से सम्मान से सम्मानित करेगा.
गुयाना पहुंचने से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया की अपनी यात्रा पूरी की, जहां उन्होंने राष्ट्रपति टीनूबू के साथ उपयोगी द्विपक्षीय वार्ता की. इस यात्रा के दौरान, नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च सम्मान, ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ (GCON) प्रदान किया.
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने Rio जी20 शिखर सम्मेलन में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से लेकर इन प्रमुख नेताओं से की मुलाकात
नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी को उनके नेतृत्व और भारत-नाइजीरिया संबंधों में सुधार के लिए सम्मानित करता है. उल्लेखनीय रूप से, प्रधानमंत्री जीसीओएन प्राप्त करने वाले दूसरे विदेशी शख्सियत हैं, यह सम्मान पहली बार 1969 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दिया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…