मनोरंजन

‘सैयारा’ से ‘कुली’ तक, घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते ओटीटी पर होगा डबल धमाका

ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ता कुछ नया लेकर आता है. सितंबर के दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, सोनी लिव और जियो हॉटस्टार जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रोमांस, थ्रिलर, ड्रामा और कॉमेडी हर तरह की कहानियां इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली हैं. जो लोग थिएटर जाने से बचते हैं, उनके लिए घर बैठे मनोरंजन का शानदार इंतजाम ओटीटी कर रहा है. तमन्ना भाटिया की हल्की-फुल्की कॉमेडी से लेकर रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर तक, इस हफ्ते ओटीटी पर हर स्वाद का तड़का मिलेगा.

प्यार और संघर्ष से भरी रोमांटिक कहानी

सैयारा- नेटफ्लिक्स पर ‘सैयारा’ फिल्म 12 सितंबर से स्ट्रीमिंग हो रही है. इस फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है. फिल्म की कहानी कृष कपूर नाम के एक युवक की है, जिसे वाणी नाम की लड़की से प्यार हो जाता है. लेकिन, दोनों की जिंदगी में ऐसी मुश्किलें आती हैं कि प्यार की राह कांटों से भर जाती है. प्यार, संघर्ष और इमोशन्स से भरी यह कहानी यकीनन दर्शकों को खूब पसंद आएगी.

कुली- रजनीकांत की धमाकेदार फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब गुरुवार रात 12 बजे से अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है. एक्शन से भरपूर यह थ्रिलर फिल्म रजनीकांत के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. रजनीकांत की दमदार अदाकारी और स्टाइलिश अंदाज एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है.

दोस्ती और बिजनेस का तड़का

डू यू वाना पार्टनर- तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी की नई कॉमेडी सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ 12 सितंबर से अमेजन प्राइम पर देखी जा सकती है. इसमें दो एक्ट्रेस दोस्त की भूमिका में हैं, जो मिलकर अपना क्राफ्ट बियर ब्रांड शुरू करने की ठानती हैं. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दोस्ती, बिजनेस और रिश्तों का तानाबाना और दिलचस्प होता जाता है. फिल्म में जावेद जाफरी, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी और नीरज काबी जैसे कई नामी चेहरे भी नजर आएंगे.

रेम्बो इन लव- यह एक तेलुगु ड्रामा कॉमेडी फिल्म है, जो जियो हॉटस्टार पर 12 सितंबर को रिलीज होगी. इसमें एक बिजनेसमैन की कहानी दिखाई गई है, जो दिवालिया होने की कगार पर पहुंच चुका है. पैसों की तंगी, बिजनेस की चुनौती और उसके बीच पनपता प्यार कहानी में कई ट्विस्ट लेकर आते हैं.

मीशा- एम्सी जोसेफ की निर्देशित ‘मीशा’ एक मलयालम सस्पेंस ड्रामा है. इसकी कहानी मिधुन नामक एक वन रक्षक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जंगल में दावत के लिए अपने पुराने दोस्तों से मिलता है. इस दौरान कुछ दबे हुए राज बाहर आते हैं. इसमें शाइन टॉम चाको और जियो बेबी ने दमदार अभिनय किया है. यह 12 सितंबर को सन एनएक्सटी पर स्ट्रीम होगी.

ये भी पढ़े: Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: इस वीकेंड के वॉर में मिलेगा हंसी का डबल डोज, सलमान खान नहीं बल्कि ये 2 Jolly 18 साल बाद करेंगे बिग बॉस 19 को होस्ट, जानिए वजह

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

4 minutes ago

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

51 minutes ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शिक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में काम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…

59 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

1 hour ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

1 hour ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

2 hours ago